• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

पहले भारत और अब ईरान ने तोड़ा स्टील्थ एफ-35 की अदृश्यता का भ्रम!…………….

UB India News by UB India News
March 20, 2026
in खास खबर, संपादकीय
0
पहले भारत और अब ईरान ने तोड़ा स्टील्थ एफ-35 की अदृश्यता का भ्रम!…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

F-35 lightning ii: आधुनिक युद्ध में हथियार केवल धातु और मशीन नहीं होते, वे एक विचार भी होते हैं। एक ऐसा विचार, जो दुश्मन के मन में भय पैदा करे और अपने पक्ष में आत्मविश्वास भरे। पिछले तीन दशकों में अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत के साथ-साथ इसी अजेय तकनीक की छवि को गढ़ा है। स्टील्थ तकनीक इस छवि की सबसे चमकदार परत रही है और एफ-35 लड़ाकू विमान उसका सबसे महंगा, सबसे चर्चित प्रतीक, लेकिन ईरान के साथ बढ़ते टकराव में इस चमक पर हल्की दरार दिखाई देने लगी है।

यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि स्टील्थ का युग खत्म हो गया, लेकिन गुरुवार (19 मार्च) को ईरान द्वारा एफ-35 को मिसाइल से निशाना बनाने के दावे ने यह जरूर साबित कर दिया है कि इसे पूरी तरह अचूक मानना अब आसान नहीं रहा। पिछले वर्ष भारत ने भी रॉयल ब्रिटिश एयरफोर्स के एफ-35 को राडार से पकड़ लिया था। इन घटनाओं ने अमेरिका के लिए एक असहज स्थिति पैदा कर दी है, वो तकनीकी नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक है।

RELATED POSTS

जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है…………

पश्चिम एशिया संघर्ष से दुनिया पर मंडराता आर्थिक संकट……………

ईरान का रक्षात्मक से आक्रामक रुख और रणनीतिक संदेश

दरअसल, अमेरिका एक दोहरी चुनौती से जूझ रहा है, सैन्य दबाव बनाए रखना, लेकिन पूर्ण युद्ध में फंसने से बचना। दूसरी ओर, ईरान ने यह संकेत देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है कि वह केवल रक्षात्मक खिलाड़ी नहीं है, बल्कि जवाब देने की क्षमता और इच्छा दोनों रखता है। इस टकराव में केवल हथियार नहीं चल रहे, बल्कि संदेश भी भेजे जा रहे हैं।  वही संदेश असली असर डाल रहे हैं। यदि ईरान के दावे को पूरी तरह स्वीकार न भी किया जाए, तब भी एक तथ्य स्पष्ट है, स्टील्थ प्लेटफॉर्म को ट्रैक करने की संभावना अब चर्चा के केंद्र में है। यही वह बिंदु है, जहां धारणा बदलती है। युद्ध में केवल वास्तविक नुकसान ही मायने नहीं रखता, बल्कि यह भी मायने रखता है कि दुनिया क्या मानती है। और इस घटना ने यही धारणा कमजोर की है कि स्टील्थ विमान दुश्मन की नजर से पूरी तरह दूर रह सकते हैं।

वैश्विक रक्षा अर्थव्यवस्था और भरोसे की चुनौती

एफ-35 केवल एक लड़ाकू विमान नहीं है, बल्कि वैश्विक रक्षा अर्थव्यवस्था का केंद्र है। इसमें कई देशों की भागीदारी, अरबों डॉलर का निवेश और दीर्घकालिक रणनीतिक भरोसा जुड़ा हुआ है। ऐसे में किसी भी विवाद या संदेह का असर सीधे बाजार और साझेदारियों पर पड़ता है। निवेशक केवल वर्तमान नहीं देखते, वे भविष्य की विश्वसनीयता का आकलन करते हैं। जैसे ही अजेयता पर सवाल उठता है, भरोसे में दरार आना स्वाभाविक है।

अदृश्यता बनाम पहचान: स्टील्थ तकनीक की बदलती हकीकत

अब स्टील्थ तकनीक की वास्तविकता को समझना जरूरी है। इसे अक्सर अदृश्यता के रूप में पेश किया गया, जबकि सच यह है कि यह केवल पहचान को कठिन बनाती है, असंभव नहीं। आधुनिक लो-फ्रीक्वेंसी राडार और इंफ्रारेड ट्रैकिंग सिस्टम इस कठिनाई को धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। अब खेल यह नहीं रहा कि विमान दिखेगा या नहीं, बल्कि यह है कि वह कितनी देर तक खुद को छिपा सकता है। यहीं से स्टील्थ का मिथक दरकता है। तकनीक अब भी प्रभावी है, लेकिन वह अब अकेली निर्णायक शक्ति नहीं रही।

भारतीय राडार क्षमता और ‘अदृश्य’ की पहचान

भारत के संदर्भ में यह बदलाव और स्पष्ट दिखता है। केरल में रॉयल ब्रिटिश एयरफोर्स के एफ-35 का भारतीय राडार की पकड़ में आना केवल एक घटना नहीं, बल्कि एक संकेत था। भारतीय वायुसेना के पास अरुधरा जैसे स्वदेशी राडार और बहु-स्तरीय निगरानी तंत्र हैं, जो अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर काम करते हुए एक समग्र तस्वीर तैयार करते हैं। एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली विभिन्न स्रोतों से डाटा जोड़कर उस अदृश्य को भी पहचानने की क्षमता विकसित कर चुकी है।

स्टील्थ की वैज्ञानिक सीमाएं और राडार क्रॉस सेक्शन

स्टील्थ की सीमाओं को वैज्ञानिक और रणनीतिक स्तर पर समझा जाए तो तस्वीर और स्पष्ट हो जाती है। पहला, राडार की फ्रीक्वेंसी का अंतर। एफ-35 को मुख्य रूप से एक्स-बैंड राडार से बचने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन लंबी वेवलेंथ वाले लो-फ्रीक्वेंसी राडार उसके आकार से टकराकर संकेत वापस भेज सकते हैं। इससे भले सटीक लोकेशन न मिले, लेकिन उसकी मौजूदगी का अंदाजा हो जाता है। दूसरा, भौतिकी के नियम। कोई भी विमान राडार से बच सकता है, लेकिन अपनी गर्मी से नहीं। एफ-35 का शक्तिशाली इंजन अत्यधिक ताप पैदा करता है, जिसे आधुनिक इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम आसानी से पकड़ सकते हैं। यह एक ऐसी खामी है जिसे पूरी तरह छिपाया नहीं जा सकता।

तीसरा, शांति काल की रणनीति। कई बार ये विमान जानबूझकर अपने ऊपर विशेष उपकरण लगाकर राडार पर दिखाई देते हैं, ताकि उनका असली स्टील्थ सिग्नेचर छिपा रहे, यानी जो दिखाई देता है, वह हमेशा वास्तविक क्षमता का पूरा चित्र नहीं होता। चौथा, राडार क्रॉस सेक्शन की सीमा। स्टील्थ विमान खुद को छोटा दिखा सकते हैं, लेकिन पूरी तरह गायब नहीं। यदि राडार पर्याप्त शक्तिशाली हो या दूरी कम हो तो वह इस छोटे सिग्नल को भी पहचान सकता है। इन सभी पहलुओं को मिलाकर देखें तो स्पष्ट होता है कि स्टील्थ तकनीक एक फायदा है, लेकिन गारंटी नहीं।

आधुनिक युद्ध में तकनीक और रणनीति का नया संतुलन

मध्य-पूर्व की घटनाएं एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करती हैं। वैश्विक सैन्य संतुलन अब पहले जैसा एकतरफा नहीं रहा। तकनीक अब भी महत्वपूर्ण है, लेकिन वह अकेले निर्णायक नहीं है। रणनीति, समन्वय और अनुकूलन क्षमता अब उतनी ही महत्वपूर्ण हो चुकी हैं। एफ-35 को लेकर उठी बहस इसी बदलाव का प्रतीक है।

यह केवल एक विमान या दो घटनाओं की कहानी नहीं, बल्कि उस बदलते युग का संकेत है, जहां तकनीक की चमक के पीछे उसकी सीमाएं भी साफ दिखाई देने लगी हैं। स्पष्ट है, आधुनिक युद्ध का सच यही है, कोई भी तकनीक अजेय नहीं होती। जीत उसी की होती है, जो बदलते हालात को सबसे तेजी से समझे और खुद को उसी के अनुसार ढाल सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है…………

जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है…………

by UB India News
March 20, 2026
0

मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के चलते इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल (Crude...

पश्चिम एशिया संघर्ष से दुनिया पर मंडराता आर्थिक संकट……………

पश्चिम एशिया संघर्ष से दुनिया पर मंडराता आर्थिक संकट……………

by UB India News
March 20, 2026
0

एक कहावत है कि तितली के नन्हें पंखों की फड़फड़ाहट से भी दुनिया के दूसरे छोर पर तूफान आ सकता...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

केवल भारत ही खत्म करवा सकता है ईरान-इजराइल जंग !

by UB India News
March 20, 2026
0

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया में बढ़ते तनाव को लेकर बयान दिया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान...

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत

इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत ₹93 के पार …………

by UB India News
March 20, 2026
0

वैश्विक तनाव और महंगे होते कच्चे तेल के बीच भारतीय रुपये ने आज एक नया निचला स्तर छू लिया। शुक्रवार,...

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

by UB India News
March 20, 2026
0

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5...

Next Post
जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है…………

जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है............

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच मंत्रियों ने ली शपथ…………

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच मंत्रियों ने ली शपथ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend