ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में UGC के समर्थन में प्रदर्शन-पुलिस ने लाठियां बरसाईं

UB India News by UB India News
March 18, 2026
in TAZA KHABR, पटना
0
पटना में UGC के समर्थन में प्रदर्शन-पुलिस ने लाठियां बरसाईं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में UGC के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बुधवार को लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारी UGC रेगुलेशन लागू करने और SC-ST, EBC-BC वर्गों के लिए 65% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

छात्र सुबह गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास छात्र जुटे थे। यहां से प्रदर्शनकारी राजभवन के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

डाकबंगला में भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर ही चढ़ गए। कुछ लोग सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि कॉलेजों में अब अपमान नहीं सहेंगे। वहीं, एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम अपने बच्चों का भविष्य खराब होता नहीं देख सकते। इसलिए UGC के नए नियम लागू करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।’

प्रोटेस्ट में छात्र संगठन AISA, भीम सेना शामिल हैं। इनके सपोर्ट में माले नेता दिव्या गौतम और पार्टी कार्यकर्ता भी प्रोटेस्ट में शामिल हैं।

UGC रेगुलेशन और 65% आरक्षण की मुख्य मांग

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि बिहार में UGC रेगुलेशन को पूरी तरह लागू किया जाए और उच्च शिक्षा संस्थानों में एससी, एसटी, ईबीसी और बीसी वर्गों के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

छात्र नेताओं के अनुसार, सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था का सही तरीके से पालन हो।

उनका यह भी कहना है कि कई संस्थानों में UGC के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण वंचित वर्गों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर लगाई रोक

बता दें कि 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव रोकने से जुड़े UGC के नए नियमों पर रोक लगा दी थी। कोर्ट का कहना था कि नियमों के प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका है।

UGC के वर्ष 2012 के नियमों में संशोधन के बाद 13 जनवरी 2026 को नए नियम जारी किए गए थे। छात्रों का एक वर्ग इन नियमों को जरूरी बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसका विरोध कर रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post

LPG किल्‍लत : 2,000 छापे, 15000 सिलेंडर जब्त... फिर भी सड़कों पर लोग

सिक्योरिटी चीफ का मरना बड़ा झटका है ……………..

सिक्योरिटी चीफ का मरना बड़ा झटका है .................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend