ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोतिहारी में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ , STF का जवान हुआ शहीद , दो कुख्यात बदमाश मारे गए…………..

UB India News by UB India News
March 17, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पूर्वी चंपारण
0
मोतिहारी में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ , STF का जवान हुआ शहीद , दो कुख्यात बदमाश मारे गए…………..

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस का एक्शन सामने आया. मंगलवार सुबह एनकाउंटर में दो कुख्यात बदमाश कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए. चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में हुई इस कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान शहीद हो गए.
कुंदन के खिलाफ दर्ज थे कई केस
पुलिस के अनुसार, कुंदन ठाकुर इलाके का एक कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर आर्म्स एक्ट के तहत चकिया और अन्य थानों में 2019, 2020, 2022 और 2024 सहित कई केस दर्ज थे. इसके अलावा राजेपुर थाना (मुजफ्फरपुर) में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज था. लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण वह पुलिस के निशाने पर था.
घटना से एक दिन पहले दी थी पुलिस को धमकी
घटना से एक दिन पहले ही कुंदन ठाकुर ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर धमकी दी थी. उसने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था कि जल्द ही ऐसा मुठभेड़ होगा जिसमें कई पुलिसकर्मी मारे जाएंगे. इस धमकी के बाद पुलिस पहले से सतर्क थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. मुठभेड़ के दौरान कुंदन ठाकुर और उसके साथी प्रियांशु दुबे को गोली लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
हथियार बरामद किए गए
पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. जिनमें एक कारबाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, जिंदा कारतूस और कई खोखे शामिल हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में एक ओर जहां राहत का माहौल है, वहीं शहीद जवान को लेकर शोक की लहर भी है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड, स्पीकर ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड, स्पीकर ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल ,  गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं अमानवीय कृत्य ………

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल , गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं अमानवीय कृत्य .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend