ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा चुनावों के बाद ऊपरी सदन में भी एनडीए को पूर्ण बहुमत , सदस्यों की संख्या 141 पहुची …….

UB India News by UB India News
March 18, 2026
in सांसद
0
वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए 16 मार्च को हुए चुनावों के नतीजे आ गए हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA ने कमाल का प्रदर्शन किया और कुल 37 सीटों में से 22 सीटें जीत लीं। इससे राज्यसभा में NDA की स्थिति और मजबूत हो गई है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव हर 2 साल में होते हैं और सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है। ये चुनाव 10 राज्यों में हुए जिनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

11 सीटों पर हुए चुनावों के क्या रहे नतीजे?

बता दें कि अप्रैल में खाली होने जा रही 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। वहीं, बाकी की 11 सीटों पर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ जिनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें और हरियाणा की 2 सीटें शामिल थीं। इन सीटों पर वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली, और शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। बिहार में NDA ने सभी 5 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया जबकि ओडिशा में 2 सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर बीजेडी और एक सीट पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। वहीं, हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को एक-एक सीट मिली।

RELATED POSTS

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

26 निर्विरोध सीटों में किसको क्या मिला?

जिन 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए उनमें एनडीए को 13 सीटें मिलीं। इनमें बीजेपी ने अकेले 7 सीटें जीतीं। बाकी सीटें सहयोगी पार्टियों ने हासिल कीं जिनमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), RPI (A), NCP, AIADMK, PMK और UPPL शामिल हैं। जिन 11 सीटों पर मुकाबला हुआ था उनमें एनडीए ने अकेले 11 सीटें जीती थीं। इस तरह देखा जाए तो 37 में से 24 सीटों पर एनडीए ने अपना कब्जा जमाया है जबकि दूसरे दल मिलकर 13 सीटें ही हासिल कर पाए।

किस राज्य में किसको कितनी सीटें मिलीं?

37 सीटों के फाइनल आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए, आपको बताते हैं कि किस राज्य में किस पार्टी के हाथ कितनी सीटें आई हैं।

राज्य  NDA I.N.D.I.A. अन्य
महाराष्ट्र BJP 3, NCP 1, शिवसेना 1, RPI-A 1 NCP-SP 1 0
तमिलनाडु AIADMK 1, PMK 1 DMK 2, कांग्रेस 1, DMDK 1 0
पश्चिम बंगाल BJP 1 TMC 4 0
बिहार BJP 2, JDU 2, RLM 1 0 0
ओडिशा BJP 2, 1 निर्दलीय 0 BJD 1
असम BJP 2, UPPL 1 0 0
तेलंगाना 0 कांग्रेस 2 0
छत्तीसगढ़ BJP 1 कांग्रेस 1 0
हरियाणा BJP 1 कांग्रेस 1 0
हिमाचल प्रदेश 0 कांग्रेस 1 0

राज्यसभा में और भी ताकतवर हुआ NDA

37 सीटों पर चुनावों के बाद राज्यसभा में NDA की स्थिति और मजबूत हुई है। इस बार राज्यसभा की 37 सीटों पर हुए चुनावों में NDA को सीधा 7 सीटों का फायदा हुआ है। पहले इन सीटों में एनडीए के पास मात्र 15 सीटें थीं, जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन के पास 22 सीटें थीं। अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है, NDA के पास अब 22 सीटें हो गई हैं और विपक्ष के पास सिर्फ 15 सीटें बच पाई हैं। कुल मिलाकर, इन चुनावों ने राज्यसभा में एनडीए की स्थिति को मजबूत किया है। वहीं, बिहार और ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में क्रॉस-वोटिंग और अन्य कारकों से विपक्ष को नुकसान पहुंचा।

अब क्या है राज्यसभा की नई स्थिति?

राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं जिनमें से 233 चुने हुए  सांसद होते हैं जबकि 12 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं। राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 सदस्य चाहिए होते हैं, और NDA के पहले ही इससे कहीं ज्यादा सदस्य थे। राज्यसभा चुनावों के बाद अब NDA के सदस्यों की संख्या 141 हो गई है जिसमें 106 अकेले बीजेपी के हैं। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन के सदस्यों की संख्या 74 है जिनमें कांग्रेस के 28, तृणमूल के 13, डीएमके के 8 और समाजवादी पार्टी के 4 सदस्य शामिल हैं। वहीं, दोनों गठबंधनों से इतर बात की जाए तो AAP के 10, YSRCP के 7 और बीजेपी के 6 सदस्य शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

Next Post
संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ……….

संसदीय सद्भाव की ओर: संवाद से सुलझा गतिरोध...

युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, यह फैसला सिर्फ ईरान करेगा, अमेरिका नहीं ,ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा ईरान ……

पश्चिम एशिया संघर्ष: अमेरिका ने ईरान पर और कड़े किए नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend