ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला ……….

UB India News by UB India News
February 24, 2026
in क्रिकेट, खास खबर
0
तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों के बीच पिछला यानी 2024 एडिशन का फाइनल खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इस तरह भारत 7 रन से जीत दर्ज करते हुए 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना।

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रही थीं और सभी 4-4 मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर ग्रुप-डी में टॉप किया था।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये मैच 1 दिसंबर 2006 को खेला गया था। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था।

इसके बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया और प्रोटियाज के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं और 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आसने-सामने हुईं। इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 साउथ अफ्रीका ने जीते।

ईशान भारत के टॉप स्कोरर

इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान ने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रन रहा है। वहीं, वरुण ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 मैचों में 9 विकेट झटके हैं।

एनगिडी साउथ अफ्रीका के टॉप बॉलर

इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम बल्ले से शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 4 मुकाबलों में 178 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 86 रन उनकी बेस्ट पारी रही। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।

भारत-अफ्रीका मैच का  मौसम  अपडेट

एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार यानी मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश का कोई आसार नहीं है. लिहाजा फैंस भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को बगैर किसी रुकावट के एंजॉय कर सकते हैं. वहीं आसमान भी बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. शाम यानी मैच के वक्त तापमान करीब 27 डिग्री के आसपास रह सकता है.

हालांकि दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है. टूर्नामेंट में अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में दूसरी पारी के दौरान शबनम देखने को मिली है, जिससे बाद में बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा पहुंच सकता है. लिहाजा, भारत-अफ्रीका के मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I हेड टू हेड

अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारत ने बढ़त हासिल करते हुए 21 में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 में जीत अपने नाम की है. दोनों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.

मैच के लिए भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.

मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
अमेरिका ने भारत, ब्रिटेन, जापान जैसे सहयोगियों पर भी टैरिफ किया लागू , भारत पर 26% टैरिफ लगाया …………

ट्रम्प ने 24 घंटे में ग्लोबल टैरिफ 5% बढ़ाया:पहले 10%, अब 15% किया.......

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर बंधी उम्‍मीद………..

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार वार्ता टली, ट्रंप के नए टैरिफ और अदालती फैसले के बाद लिया गया फैसला.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend