ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट 2026 में सरकार का बड़ा ऐलान; घटेगा फिस्कल डेफिसिट, बढ़ेगा पूंजीगत खर्च

UB India News by UB India News
February 2, 2026
in खास खबर
0
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट संसद में हुआ पेश……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान राजकोषीय घाटे को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 4.3 प्रतिशत रखा गया है.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने पहले किए गए उस वादे को पूरा किया है. जिसमें वित्त वर्ष 2022 में राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने की बात कही गई थी. इससे साफ होता है कि सरकार वित्तीय अनुशासन पर लगातार ध्यान दे रही है. आइए जानते हैं, इस बारे में….

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

राजकोषीय घाटा 4.4 फीसदी रहने का अनुमान

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फिस्कल डेफिसिट 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. वित्त मंत्री ने जानकारी दी है कि, नई फिस्कल प्रूडेंस नीति के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में इसे और कम करके 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है.

वित्त मंत्री के मुताबिक, बीते कुछ वर्षों से सरकार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम कर रही है. साथ ही खर्च व उधार में संतुलन बनाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है.

जब सरकार अपना राजकोषीय घाटा कम करती है, तो उसे बाजार से कम कर्ज लेने की जरूरत पड़ती है. जिससे सरकार पर उधारी का दबाव घटता है और इससे वित्तीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है. राजकोषीय घाटा कम होने की सीधा मतलब है कि, सरकार पर आर्थिक दबाव कम पड़ेगा. जिससे आम लोगों से लेकर कंपनियों तक को कर्ज में राहत मिलती हैं.

पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ा

यूनियन बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये रखा गया है. जबकि मौजूदा साल में यह 11.2 लाख करोड़ रुपये है.

उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नई पहल करेगी, खासकर छोटे और मझोले शहरों में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए एक रिस्क गारंटी फंड बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
चुनावी राज्यों के लिए बजट में क्या खास………..

चुनावी राज्यों के लिए बजट में क्या खास...........

बजट 2026 में गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन

बजट 2026 में गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend