ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट संसद में हुआ पेश……………

UB India News by UB India News
February 2, 2026
in राष्ट्रीय
0
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट संसद में हुआ पेश……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं. इस बजट में वित्त मंत्री ने Bio Pharma Shakti की घोषणा की, जिसमें अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार Semiconductor Mission 2.0 शुरू करेगी और इंडस्ट्री‑लैड रिसर्च पर फोकस करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कैपिटल एक्सपेंडिचर में करीब 9% वृद्धि का ऐलान किया. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

पिछले बजट FY25‑26 में कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) 11.21 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था. निर्मला सीतारमण ने यह बजट भाषण उस समय दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026 को मंजूरी दे दी.

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

लगातार सुधारों से तेज़ आर्थिक विकास

सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है.

विकसित भारत की ओर अग्रसर

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत’ की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.

निर्मला की बड़ी बातें 
माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं बजट पेश कर रही हूं. भारत में पिछले साल आर्थिक स्थिति अच्छी रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हम ये युवा शक्ति बजट पेश कर रहे हैं. हमारी सरकार का लक्ष्य गरीब तक विकास पहुंचाना है. निर्मला ने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य है आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना. उन्होंने कहा कि दूसरा कर्तव्य जनता की उम्मीदों को पूरी करना है. वित्त मंत्री ने कहा कि तीसरा कर्तव्य सबका साथ, सबका विकास करना है

बॉयो फॉर्मा शक्ति 
10 हजार करोडड 5 साल में खर्च किए जाएंगे. बॉयो फॉर्मा सेक्टर के लिए तीन नाईपर्स इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे.

रेयर अर्थ के लिए 
ओडिशा, केरला, आंध्र और तमिलनाडु के लिए रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव, माइनिंग, प्रोसेसिंग और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए हम प्रस्ताव करते हैं.

20 नए वाटरवेज 5 साल में बनाए जाएंगे 
वित्त मंत्री ने कहा कि नेशनल वाटरवेज ओडिशा में बनाए जाएंगे ताकि खनिज संपन्न तालचेल और अंगूल को कनेक्ट किया जा सके. ताकि कलिंगनगर को पारादीप पोर्ट से जोड़ा जा सके. शिप रिपेयर इको सिस्टम भी बनाया जाएगा. वाराणसी और पटना में ये सेंटर बनाए जाएंगे. 

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. ये ऐसे शहरों से जोड़े जाएंगे जो ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं.
-मुंबई से पुणे
-पुणे से हैदराबाद
-हैदराबाद से बेंगलुरु
-हैदराबाद से चेन्नई
-चेन्नई से बेंगलुरु
-दिल्ली से वाराणसी
-वाराणसी से सिल्लीगुड़ी 

बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा

शराब-बीड़ी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है. शराब और बीड़ी सस्ता होने की घोषणा हुई है. इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे. कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होने का ऐलान हुआ है.

ITR में गड़बड़ी अब जुर्म नहीं

इसके अलावा वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी पर अब सजा नहीं होगी. सरकार ने जुर्माने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने 30 फीसदी टैक्स की घोषणा की है. यानी अब जो अपनी इनकम छिपाता है उसे सजा नहीं मिलेगी, उससे 30 फीसदी टैक्स लिया जाएगा.

Income tax Budget 2026 LIVE Update: आम आदमी के लिए टैक्स में क्या है?

1-नया इनकम टैक्स ऐक्ट 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा.

1-जुलाई 2024 में लाए गए आयकर अधिनियम की समीक्षा पूरी हुई. नियमावली जल्द आएगी. फॉर्म आसान होगा.

2-विदेश यात्रा पर TCS घटकर 2 पर्सेंट हो जाएगा.

3-टैक्स रिटर्न के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा. 31 मार्च तक

5-स्वास्थ्य शिक्षा पर TCS घटकर 5 पर्सेंट से घटकर 2 पर्सेंट

6-NRI को संपत्ति बेचने-खरीदने पर TDS देना होगा

7-NRI को संपत्ति बेचने के लिए TAN नहीं देना होगा.

Budget 2026 में विदेशियों को टैक्स राहत का ऐलान

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशियों, छोटे करदाताओं और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़े टैक्स राहत उपायों का ऐलान किया.

1. Foreigners को टैक्स राहत

 

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि भारत में पां साल तक रहने वाले विदेशी नागरिकों (foreign nationals) को उनकी non‑India earnings पर राहत मिलेगी.

2. Data push in India- foreign cloud companies को 2047 तक टैक्स हॉलिडे

बजट में प्रस्ताव किया गया है कि भारत में डेटा सेंटरों का उपयोग करने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे दिया जाएगा.

3. Small taxpayers को राहत- automated TDS relief scheme

निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं छोटे करदाताओं के लिए एक योजना प्रस्तावित करती हूं जिसमें rule‑based automated process के ज़रिए lower या nil deduction certificate प्राप्त किया जा सकेगा, बिना assessing officer को आवेदन दिए. इसके अलावा जिन निवेशकों के पास कई कंपनियों की सिक्योरिटीज़ हैं, उनके लिए डिपॉजिटरी को Form 15G या 15H स्वीकार करने और सीधे संबंधित कंपनियों को भेजने की अनुमति दी जाएगी.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
बजट में मिले बड़े तोहफे, हाई स्पीड ट्रेन, MSME के लिए विकास निधि और रेयर-अर्थ कॉरिडोर बनाने का हुआ ऐलान

बजट में मिले बड़े तोहफे, हाई स्पीड ट्रेन, MSME के लिए विकास निधि और रेयर-अर्थ कॉरिडोर बनाने का हुआ ऐलान

आज से सिगरेट के दाम 40% तक बढ़े:फास्टैग में KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं…..

आज से सिगरेट के दाम 40% तक बढ़े:फास्टैग में KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend