ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज…………

UB India News by UB India News
January 22, 2026
in पटना, बिहार
0
मुंबई में बन रहे ‘बिहार भवन’ को लेकर क्यों हो रहा बवाल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टियां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना ने विरोध जताया है। इन पार्टियों का कहना है कि मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे।

जवाब में जदयू और भाजपा ने दोनों पार्टियों को चेताया। कहा-’’हुल्लड़बाजी छोड़ें। शांत रहें। मुंबई में बिहार भवन बनेगा ही। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मनसे और शिवसेना के नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ‘किसी के बाप में दम नहीं है जो बिहार भवन को बनने से रोक दे। ये लोग वहां के राजा हैं क्या? क्या यह राजतंत्र है?’ अशोक चौधरी ने राज ठाकरे को फालतू आदमी बताया।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

अब क्या है मामला वो समझिए

दरअसल बिहार सरकार ने मुंबई में बिहार भवन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए कैबिनेट की मीटिंग में 314.20 करोड़ रूपए भी स्वीकृति भी दे दी गई है। इसके बाद राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने इसका कड़ा विरोध किया। पार्टी नेता यशवंत किल्लेदार ने कहा कि हम बिहार भवन नहीं बनने देंगे।

वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने, बिहार भवन को स्थानीय संसाधनों पर बोझ और क्षेत्रीय राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी नेता विनायक राउत ने कहा कि,मुंबई की जमीन को हड़पने का सिलसिला शुरू है। कल को ये लोग बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में गुजरात भवन भी बना सकते हैं।’’

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब जो शिवसेना बीएमसी में सत्ता में आएगी, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस पर अपना पक्ष रखे. शिंदे गुट खुद को शिवसेना कहता है, तो उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे इस पर बोलें और जरूरत पड़े तो विरोध करें

शिंदे गुट ने कहा- राजनीतिक रंग देना गलत

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने कहा कि,मनसे का विरोध करना गलत है। यह भवन कैंसर मरीजों और उनके रिश्तेदारों के रहने के लिए है

भवन पर्यावरण के अनुकूल होगा

इस बीच, बिहार फाउंडेशन (मुंबई) के अध्यक्ष कैसर खालिद ने कहा कि बिहार भवन के जरिए मुंबई से बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने की रणनीति भी तय की जाएगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि यह भवन पर्यावरण के अनुकूल होगा।

30 मंजिला होगा बिहार भवन

नीतीश सरकार दक्षिण मुंबई के एल्फिंस्टन इस्टेट में बननी है। यह मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की जमीन है। 30 मंजिला इमारत के लिए नीतीश सरकार ने 314.20 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी भी दे दी है। इमारत बेसमेंट के साथ 30 मंजिला होगी।

इसकी ऊंचाई लगभग 69 मीटर होगी। इसमें कुल 178 कमरे होंगे, जिनका उपयोग सरकारी अधिकारियों, मेहमानों और जरूरतमंद नागरिकों के ठहरने के लिए किया जाएगा। 240 बेड वाला विशेष छात्रावास मुंबई में इलाज कराने आने वाले बिहार के मरीजों और उनके परिजनों के लिए यहां 240 बेड की क्षमता वाला एक विशेष छात्रावास बनाया जाएगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी

नवी मुंबई में इन प्रदेशों के भवन उपलब्ध

नवी मुंबई में उत्तर प्रदेश भवन, मध्यप्रदेश भवन, राजस्थान भवन, कर्नाटक भवन, असम भवन, मेघालय भवन, केरल भवन, उत्तराखंड, समेत कई राज्यों के भवन पहले से उपलब्ध हैं। यहां पर संबंधित राज्यों से आने वाले लोगों को रहने के लिए सुविधाएं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
NEET छात्रा मौत मामला: RJD ने कहा- यह ओपन एंड शट केस

NEET छात्रा मौत मामला: RJD ने कहा- यह ओपन एंड शट केस

भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर भारत का निर्यात परिदृश्य सतर्क, लेकिन उम्मीदों से भरा लग रहा…………………..

भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर भारत का निर्यात परिदृश्य सतर्क, लेकिन उम्मीदों से भरा लग रहा.......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend