ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

UB India News by UB India News
January 23, 2026
in अध्यात्म
0
प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

22 जनवरी का दिन हर राम भक्त के लिए बेहद खास है। यही कारण है कि इस शुभ अवसर पर राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हर कोई रामलला की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आता है। प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। कोई घर पर राम जी की विधि विधान पूजा करता है तो कोई राम मंदिर में दर्शन के लिए जाता है। अगर आप इस शुभ अवसर पर अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर बैठे ही रामलला के दर्शन कर सकते हैं। यहां हम आपको अयोध्या के राजा राम जी की ऐसी दिव्य और अद्भुत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

22 जनवरी 2024 को ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तो ऐसा लगा मानो इतिहास ने अपनी अधूरी पंक्ति पूरी कर ली हो. सदियों का इंतज़ार, दशकों की राजनीति और वर्षों की कानूनी लड़ाई, सब एक क्षण में सिमट आए थे.

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

लेकिन आज, प्राण प्रतिष्ठा के दो साल बाद अयोध्या में खड़े होकर तस्वीर और साफ दिखती है. राम मंदिर ने इतिहास पूरा किया, लेकिन राजनीति नहीं.

अब सिर्फ गर्भगृह नहीं, राम दरबार भी मौजूद

इन दो वर्षों में राम मंदिर सिर्फ ‘स्थापित’ नहीं हुआ, बल्कि उसका स्वरूप भी बदला है. मंदिर की ऊपरी मंजिलों का निर्माण पूरा हो चुका है प्रथम तल पर अब राम दरबार विराजमान है. राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान एक साथ विराजमान हैं.  यह उस ‘राजा राम’ का प्रतीक है, जो केवल वनवासी नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम शासक हैं.

1600 करोड़ का परिसर: पूजा स्थल से सांस्कृतिक प्रतीक तक

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर मंदिर परिसर एक भव्य, सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण स्वरूप में सामने है. करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से बना यह परिसर अब सनातन संस्कृति का केंद्र, भारतीय स्थापत्य का जीवंत उदाहरण और आधुनिक प्रबंधन का मॉडल बन चुका है.

क्या-क्या बदला राम जन्मभूमि परिसर में?

  • मुख्य मंदिर का निर्माण पूर्ण
  • गर्भगृह में बाल स्वरूप रामलला के दर्शन
  • प्रथम तल पर राम परिवार की स्थापना
  • करीब 800 मीटर लंबा परकोटा, जिसके भीतर भगवान शंकर, गणेश, सूर्यदेव, हनुमान, माता भगवती, माता अन्नपूर्णा के मंदिर हैं.
  • इन छोटे मंदिरों ने पूरे परिसर को एक विराट धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र में बदल दिया है.
  • मंदिर के शिखर पर अब ‘ॐ’ के चिन्ह और कोविदार वृक्ष की आकृति वाली धर्म ध्वजा शान से लहर रही है.

श्री राम के साथ रामायण के पात्र

राम मंदिर परिसर सिर्फ आस्था नहीं, समावेशन का भी संदेश देता है. यहां महर्षि वाल्मीकि, विश्वामित्र, वशिष्ठ, अगस्त्य और श्रीराम से जुड़े निषादराज, देवी अहिल्या, माता शबरी के मंदिर भी बनकर तैयार हैं. यह पूरा विकास राम के जीवन-दर्शन को मूर्त रूप देता है.

सुविधाओं का विस्तार: आस्था के साथ व्यवस्था

बीते दो वर्षों में अयोध्या की जमीन पर सिर्फ मंदिर नहीं बना, बल्कि इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बदला है.

– 100 फीट चौड़ा राम जन्मभूमि पथ

– सुव्यवस्थित दर्शन मार्ग

– एलईडी स्क्रीन से सूचना प्रसारण

– स्थायी कैनोपी

– शुद्ध पेयजल

– स्वच्छ शौचालय

– दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा

– जूता-चप्पल और सामान रखने के लिए लॉकर

– 25 हजार लोगों की क्षमता वाला तीर्थयात्री सुविधा केंद्र

– आधुनिक अस्पताल

– हाईक्लास एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन

आज अयोध्या केवल तीर्थ नहीं, व्यवस्थित धार्मिक नगरी बन चुकी है.

विदेशियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है ये रामनगरी

अब अयोध्या में सिर्फ़ देशी श्रद्धालु नहीं आते. विदेशी डिप्लोमैट, बौद्ध देशों के प्रतिनिधि, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के सांस्कृतिक दूत, प्रवासी भारतीय प्रतिनिधिमंडल आते रहते हैं. विदेशी मेहमानों का अयोध्या आना अब राजनयिक प्रोटोकॉल का हिस्सा बनता जा रहा है. काशी और उज्जैन के बाद वैश्विक धार्मिक मानचित्र पर अयोध्या स्थायी बिंदु बन चुकी है. राम मंदिर भारत की धार्मिक सॉफ्ट पावर का स्थायी स्टेशन बन गया है.

सवाल भी उठे, लेकिन दिशा बदली

इन दो वर्षों में विस्थापन, जमीन विवाद, मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि सवाल मंदिर पर नहीं, प्रबंधन पर हुए.

दो साल बाद क्या हासिल

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो साल बाद तस्वीर साफ है. राम मंदिर ने इतिहास बदला, अयोध्या ने भूगोल बदला, भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है. रामलला अब टेंट में नहीं बल्कि गर्भगृह में विराजमान हैं और अयोध्या अब सिर्फ आस्था की नगरी नहीं, भारत की पहचान की प्रयोगशाला बन चुकी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post
क्या एक बार फिर गोल्ड क्रैश का इतिहास प्रत्यक्ष होगा ?

कल रात ऐसा क्या हुआ कि 21% तक गिर गए सोना और चांदी के ईटीएफ?

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend