ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, आज 28 जिलों में कोल्ड डे, कोहरे को अलर्ट………….

UB India News by UB India News
January 6, 2026
in पटना, स्वास्थ
0
घना कोहरा, पारा डाउन, बिहार में अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम? …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कड़ाके की ठंड का असर लगातार जारी है। बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज 28 जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत पूरे राज्य में 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जिलों में हल्के कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी कारण अभी प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दो दिन फिलहाल यही स्थिति रहेगी। कोहरे के कारण रविवार को पटना से एक जोड़ी फ्लाइट कैंसिल रही, जबकि 14 लेट से आई-गई। वहीं 16 ट्रेनें भी लेट रहीं।

28 जिलों के लिए अलर्ट जारी 

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 10 जिलों में हल्के कोहरे के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं, ऐसे में फिलहाल अगले दो दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप नहीं निकली। कहीं-कहीं हल्की धूप दिखी भी तो कुहासे के आगे बेअसर नजर आई।

कोल्ड डे की स्थिति

पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा और गया में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 1.7 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है। सबसे घना कोहरा वाल्मीकिनगर में दर्ज किया गया, जहां दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई।

पटना में कैसा रहेगा मौसम 

राजधानी पटना में भी सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी। सुबह के समय घना कोहरा और दिन में भी ठंड का असर बरकरार रहेगा।

अधिकतम-न्यूनतम तापमान का अंतर गिरा

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को धूप नहीं निकली। कहीं-कहीं निकली तो कुहासे के आगे दम तोड़ती नजर आई। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा और गया में कोल्ड डे की स्थिति रही। पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री का अंतर रहा। सबसे ठंडा मुजफ्फरपुर रहा, जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज 1.7 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। वहां का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है। वहीं गया समेत राज्य के 10 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट है।

8 जिलों में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद

भागलपुर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 8 जनवरी 2026 तक बंद कर दिए गए हैं। मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद और मधुबनी में 8वीं तक के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए है। नालंदा-बक्सर में भी 8वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद करने के आदेश डीएम की ओर से जारी किया गया है। सुपौल, किशनगंज और औरंगाबाद में 6 जनवरी तक 8वीं क्लास तक स्कूल बंद कर दिया गया है।

एक जोड़ी फ्लाइट कैंसिल, 14 लेट

घने कोहरे की वजह से रविवार को इंडिगो की दिल्ली की एक फ्लाइट रद्द हो गई। विजिबिलिटी कम रहने से 14 जोड़ी विमान लेट रहे। पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट कोलकाता से इंडिगो की 6ई6348 समय से 9 मिनट पहले 11:11 बजे आई। शेड्यूल के मुताबिक, पहली फ्लाइट एअर इंडिया की एआई 1749 सुबह 9:40 बजे है, लेकिन यह 1 घंटे 37 मिनट देर से आई। दिल्ली-पटना की 6 जोड़ी, बेंगलुरु-पटना की 2 जोड़ी, हैदराबाद-पटना की 2 जोड़ी, मुंबई-पटना की 2 जोड़ी, रांची-पटना की 1 जोड़ी और कोलकाता-पटना की 1 जोड़ी फ्लाइट लेट रहीं।

कोहरे के कारण 16 ट्रेनें लेट रहीं

कोहरे की वजह से ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लेकिन, इसका एक फायदा भी है। तेजस राजधानी के लगातार लेट होने से लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। इससे पटना-दिल्ली तेजस राजधानी का टिकट आसानी से मिल रहा है। संपूर्ण क्रांति, गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों के एसी कोच में छोटी वेटिंग लिस्ट है। इस बीच, जन शताब्दी एक्सप्रेस को रविवार को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें लेट रहीं।

अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में धूप निकलने पर भी ठंड का असर कम नहीं होगा। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में 8.2 डिग्री और सबसे अधिक शेखपुरा में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे घना कुहासा वाल्मीकिनगर में रहा। यहां सबसे कम विजिबिलिटी 50 मीटर रही।

आखिर क्यों बढ़ रही है ठंड?

दो जनवरी को अब तक का सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आया है। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। ठंडी हवाएं बिहार तक आ रही हैं। दो जनवरी से बिहार में मध्यम से घना कोहरा सतह से ऊपर बना हुआ है। सतह के ऊपर जो कोहरा है, वह तेज हवा से बादल का रूप ले लेता है, जिसके कारण सूर्य की रोशनी सतह पर नहीं आ रही है। इससे दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इसके कारण कोल्ड डे महसूस हो रहा है। अगले दो दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक, अभी शीतलहर कहीं नहीं है, क्योंकि न्यूनतम तापमान अब भी अधिक रह रहा है। लगातार चार दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने के बाद शीतलहर मानी जाती है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

Next Post
कर्तव्य पथ से लोकभवन पहुंचने पर निकलेगा लोक कल्याण का रास्ता ?

यह विध्वंस नहीं, हमारे स्वाभिमान की गाथा; मिटाने वाले खत्म हो जाते हैं................

मुंबई नगर निगम चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने जा रहा ……………….

मुंबई नगर निगम चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने जा रहा ...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend