ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर भारत में ठंड, शीतलहर और कोहरे का टॉर्चर.

UB India News by UB India News
January 5, 2026
in खास खबर, दुर्घटना
0
यूपी-बिहार में ठंड से 10 लोगों की मौत,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग समूचे उत्तर भारत में देर से ही सही लेकिन सर्दी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह की पहली किरणों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के तमाम इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछ जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सड़कें धुंध में गायब हो गईं, रेल और हवाई यातायात पर इसका असर पड़ रहा है और लोग ठिठुरती ठंड में घरों में दुबके रहे. पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, इसलिए मैदानी इलाकों में शीतलहर ने जनजीवन को मुश्किल बना दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं. 4 से 7 जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. रविवार के दिन दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.2 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही. सफदरजंग में सुबह नौ बजे विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 1,200 मीटर हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

अभी और बढ़ेगा कोहरे का सितम

आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कोहरे का असर बना रहेगा. 4 से 8 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंडे दिन की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. वहीं, मेघालय में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी के कई हिस्सों में शनिवार को भी ठंड रही. कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे अधिक रहा. राज्य की राजधानी में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था.

IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है.

  • 4 जनवरी: कोहरे की स्थिति बरकरार, शीतलहर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में
  • 5 जनवरी: कोहरे की तीव्रता में हल्की कमी, लेकिन पंजाब, हरियाणा और यूपी में असर जारी
  • 6 जनवरी: जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर से कोहरे की चेतावनी हटेगी, बाकी राज्यों में बरकरार
  • 7 जनवरी: बहुत घना कोहरा सिर्फ पूर्वी यूपी में, अन्य राज्यों में घना कोहरा
  • 8 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में घना कोहरा
  • 9 जनवरी: पंजाब, हरियाणा और यूपी में कोहरा, बिहार से चेतावनी हटेगी
Latest and Breaking News on NDTV

देश के बाकी हिस्सों के मौसम का हाल

तापमान में गिरावट का अनुमान भी लगाया गया है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. मध्य भारत में अगले चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है.

बढ़ती ठंड को लेकर IMD की सलाह

कोहरे और शीतलहर का असर परिवहन और विमानन सेवाओं पर पड़ रहा है. उड़ानों और ट्रेनों में देरी हो रही है, सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है. हीटिंग उपकरणों के इस्तेमाल से बिजली की खपत में भी इजाफा हो सकता है. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और गैरजरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का

जनवरी की शुरुआत में झटका! क्या फिर गिरेगा बाजार?

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर………

संसद में चर्चा के वक्त नेता प्रतिपक्ष कहां थे ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend