• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

वर्ष 2025 राजनितिक रूप से भारत के लिए कैसा रहा …………….

UB India News by UB India News
January 2, 2026
in राजनीति
0
वर्ष 2025 राजनितिक रूप से भारत के लिए कैसा रहा …………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल 2025, भारतीय राजनीति के इतिहास में भाजपा नीत एनडीए के लिए महत्वपूर्ण सफलताओं का साल साबित हुआ है. दिल्ली की सत्ता से लेकर बिहार की प्रचंड जीत तक, हर दिशा में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने ऐसा परचम लहराया कि विरोधियों की रणनीतियां ध्वस्त हो गईं.

अब साल का आखिरी महीना भाजपा के लिए दक्षिण के द्वार खोल चुका है. इसका सबसे पुख्ता उदाहरण केरल में आए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे हैं.

RELATED POSTS

आज से संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा आगाज; रविवार को पेश होगा आम बजट

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, ली सलामी ……………….

लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की सेंध

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके भाजपा ने वामपंथी दलों के गढ़ में सेंध लगाने का काम किया, जो केरल की राजनीति में एक वॉटरशेड मोमेंट बना. भाजपा को 2025 के बिल्कुल आखिर में मिली यह जीत बेहद महत्वपूर्ण है.

खासकर उस समय, जब केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारत के राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. भाजपा सीधे तौर पर दक्षिण भारत के राज्यों में कभी जीत नहीं पाई थी.

बिहार में किया कमाल, NDA गठबंधन ने लहराया परचम

इससे ठीक महीने भर पहले, बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने परचम लहराया. बिहार में अक्टूबर-नवंबर में हुए चुनाव के दौरान हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर मुद्दे पर एनडीए का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दिया. यही कारण है कि यह साल भाजपा के लिए राजनीतिक वर्चस्व, जनसमर्थन और ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक बन गया.

भाजपा और भाजपा नीत एनडीए, दोनों ने 2010 के बाद बिहार में इस तरह का प्रदर्शन दोहराया है.15 साल पहले, जदयू ने 115 और भाजपा ने 91 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था. 2025 में भाजपा को 89 और जदयू को 85 विधानसभा सीटों पर जीत मिली. अन्य घटक दलों को जोड़कर एनडीए ने बिहार में दूसरी बार 200 का आंकड़ा पार किया था. इस आंधी में पिछले चुनाव के मुकाबले राजद हाफ हो गई, जबकि कांग्रेस के सिर्फ उंगलियों पर गिने जाने के बराबर विधायक चुने गए.

दिल्ली में 27 सालों बाद बीजेपी ने हासिल की जीत

इसी प्रचंड जीत की नींव भाजपा साल 2025 की शुरुआत के साथ दिल्ली में रख चुकी थी. 2025 से पहले के 27 वर्षों तक दिल्ली उत्तर भारत का ऐसा एकमात्र नाम था, जहां भाजपा कभी सरकार नहीं बना पाई. साल 1993 में भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आखिरी जीत मिली थी. उसके बाद पार्टी दिल्ली के अंदर लगातार संकट में फंसती चली गई.

बीच-बीच में भाजपा ने कई बार अपने बुरे दौर से उभरकर ऊपर उठने की कोशिशें कीं. शुरुआत की ‘मोदी लहर’ में भी भाजपा दिल्ली नहीं जीत सकी थी. आखिर, साल 2025 में ही भाजपा अपना कमाल दिखा पाई, जब उसे 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 48 सीटों के साथ बहुमत मिला.

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार ने बाजी मारी

इस साल में भाजपा और एनडीए के लिए उपराष्ट्रपति चुनाव अहम रहा. जगदीप धनखड़ अचानक पद से इस्तीफा दे चुके थे, जिसके बाद अगस्त महीने में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराए गए. एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन रहे, जबकि विपक्षी दलों ने बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा था. सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बी. सुदर्शन रेड्डी को शिकस्त दी.

साल 2025 खत्म होने वाला है। ये साल कुछ राजनीतिक पार्टियों के लिए बेहद खास रहा। कुछ राजनीतिक पार्टियों के लिए किसी सदमे से भी कम नहीं रहा। इस साल यानी 2025 में देश के दो राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए। सबसे पहले फरवरी में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हुए। साल के जाते-जाते नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा के चुनाव हुए।

दोनों ही राज्यों में बीजेपी को तगड़ा फायदा

इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी को तगड़ा फायदा हुआ है। दिल्ली में बीजेपी आम आदमी पार्टी को हराकर सत्ता में काबिज हो गई। वहीं, बिहार में भी बीजेपी ने इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बिहार में फिर से एक बार एनडीए की सरकार बनी है।

दोनों ही राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को खासा नुकसान

यदि बात की जाए 2025 के दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस को खासा नुकसान हुआ है। दो प्रमुख विधानसभा चुनाव यानी दिल्ली और बिहार में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इन चुनावों में कांग्रेस ने कुल मिलाकर मात्र 6 सीटें ही जीत सकीं, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दिल्ली में तो कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला, जबकि बिहार में महज 6 सीटों पर ही सफलता मिली है।

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी

70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में हुए थे। इसमें भाजपा की बड़ी जीत मिली थी। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी। दिल्ली की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथ से चली गई।

दिल्ली में कांग्रेस को मिलीं 0 सीटें

दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी। पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई। अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेता भी हार गए, लेकिन कांग्रेस के लिए यह चुनाव पूरी तरह निराशाजनक रहा।

बिहार में कांग्रेस जीतीं 6 सीटें

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में हुए थे। बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत हुई। एनडीए ने 202 सीटें जीतीं। महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। बिहार में कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें ही जीत सकी। बिहार में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

कुल 313 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को मिलीं सिर्फ 6 सीटें

कुल मिलाकर 2025 में कांग्रेस की सीटों की बात करें तो दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों की 313 विधानसभा सीटों (70 दिल्ली + 243 बिहार) में कांग्रेस ने कुल 6 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 6 सीटें बिहार से ही जीती हैं। दिल्ली में कांग्रेस ने जीरो सीटें जीतीं। बिहार में कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का ये आंकड़ा पार्टी के गिरते ग्राफ को दर्शाता है। ये बीजेपी द्वारा गढ़े ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे को नई ताकत देता दिख रहा है।

2025 में कितना बदला देश का सियासी नक्शा, रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर पहुंची बीजेपी

साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत भले ही चुनौतीपूर्ण रही हो, लेकिन 2025 बीजेपी और एनडीए के लिए शानदार रहा है। मौजूदा समय में 21 राज्यों में बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है। वहीं, एक साल पहले 20 राज्यों में एनडीए गठबंधन की सरकार थी। 2025 में कुल दो चुनाव हुए और दोनों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पहले दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद सरकार में वापसी की। इसके बाद बिहार में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करते हुए अपनी पकड़ मजबूत की और एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई।

2024 का साल बीजेपी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के साथ की जरूरत थी। केंद्र में हालात अभी भी जस के तस हैं, लेकिन राज्यों में बीजेपी की मजबूत पकड़ एनडीए सरकार को और ज्यादा मजबूत करती है।

2024 में हुए चुनावों के नतीजे

राज्य
चुनाव कब हुए
कुल सीटें
विजेता पार्टी/गठबंधन
मुख्यमंत्री
अरुणाचल प्रदेश
19 अप्रैल 2024
60
भाजपा
पेमा खांडू (BJP)
सिक्किम
19 अप्रैल 2024
32
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
प्रेम सिंह तमांग (SKM)
आंध्र प्रदेश
मई 2024
175
टीडीपी + एनडीए (चंद्रबाबू नायडू)
एन. चंद्रबाबू नायडू (TDP)
ओडिशा
मई 2024
147
भाजपा
मोहन चरण मांझी (BJP
हरियाणा
5 अक्टूबर 2024
90
भाजपा
नायब सिंह सैनी (BJP)
जम्मू-कश्मीर
सितंबर-अक्टूबर 2024
90
नेशनल कॉन्फ्रेंस + (INDIA)
ओमर अब्दुल्ला (NC)
महाराष्ट्र
20 नवंबर 2024
288
महायुति (BJP + शिवसेना + NCP)
देवेंद्र फडणवीस (BJP)
झारखंड
20 नवंबर 2024
81
झारखंड मुक्ति मोर्चा + (INDIA)
हेमंत सोरेन (JMM)

2025 में कितना बदला देश का सियासी नक्शा

2025 में देश के सियासी नक्शे में सबसे अहम बदलाव यह हुआ कि दिल्ली में एक दशक बाद आम आदमी पार्टी सत्ता से बेदखल हुई और 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में लौटी। देश के नक्शे में दिल्ली बेहद छोटा नजर आता है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करना कितना अहम है। यह सभी पार्टियां बखूबी जानती हैं। इसी वजह से यह इस साल बीजेपी की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। वहीं, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी हार रही। कांग्रेस के लिए यह साल बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों में पार्टी का वोट प्रतिशत बेहद कम था और सीटें न के बराबर रहीं। ऐसे में लगभग 70 साल तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस के लिए वापसी की राह और मुश्किल होती नजर आ रही है। बिहार में पहले से ही एनडीए सरकार थी और अभी भी एनडीए ही सत्ता में है, लेकिन पहले आरजेडी की सीटें सबसे ज्यादा थीं और अब बीजेपी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं।

रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर बीजेपी

2026 में चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से असम और केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए की सरकार है। केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में नहीं है। अगर इनमें से किसी भी राज्य में बीजेपी या एनडीए सत्ता हासिल करता है तो बीजेपी इतिहास रच देगी। यह पहला मौका होगा, जब 22 राज्यों में बीजेपी सत्ता में होगी। इससे पहले 2018 में बीजेपी 21 राज्यों में सत्ता में रह चुकी है और मौजूदा समय में भी पार्टी 21 राज्यों में सत्ता में है।

इन राज्यों में बीजेपी/एनडीए की सरकार

  1. उत्तराखंड
  2. हरियाणा
  3. राजस्थान
  4. गुजरात
  5. महाराष्ट्र
  6. मध्य प्रदेश
  7. उत्तर प्रदेश
  8. बिहार
  9. छत्तीसगढ़
  10. ओडिशा
  11. आंध्र प्रदेश
  12. सिक्किम
  13. त्रिपुरा
  14. मेघालय
  15. असम
  16. मणिपुर
  17. नागालैंड
  18. अरुणाचल प्रदेश
  19. दिल्ली
  20. पुडुचेरी
  21. गोवा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

आज से संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा आगाज; रविवार को पेश होगा आम बजट

by UB India News
January 28, 2026
0

संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन के साथ...

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, ली सलामी ……………….

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, ली सलामी ……………….

by UB India News
January 28, 2026
0

आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...

कर्तव्‍य पथ पर भारत का दम, राफेल की दहाड़ से ब्रह्मोस के प्रहार तक, हिम योद्धाओं की भी झलक…………….

कर्तव्‍य पथ पर भारत का दम, राफेल की दहाड़ से ब्रह्मोस के प्रहार तक, हिम योद्धाओं की भी झलक…………….

by UB India News
January 28, 2026
0

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ परेड जारी है। ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन हुआ। पैराट्रूपर्स उतरे। सूर्यास्त्र,...

पीएम मोदी ने मन की बात के 128वें संस्करण के साथ देश को किया संबोधित ………….

नए वोटर्स के लिए मिठाई बांटें, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम- ‘मन की बात’

by UB India News
January 26, 2026
0

पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 130वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हुए। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा...

पीएम मोदी आज केरल के दौरे पर , केरल को दी 4 नई ट्रेनों की सौगात , इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की रखी आधारशिला……………………

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

by UB India News
January 25, 2026
0

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि...

Next Post
भारत की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक फिर रसातल में रुपया …………..

वर्ष 2025: भारत के विकास की नई परिभाषा का वर्ष ,भारत की संतुलित अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान: उच्च विकास, नियंत्रित महंगाई

बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

2025 में क्या हुआ कि 2026 में राहें जुदा होने का खतरा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend