ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली दौरे पर सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से किये मुलाकात…………

UB India News by UB India News
December 23, 2025
in बिहार
0
दिल्ली दौरे पर सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से किये मुलाकात…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में चल रहे हिजाब विवाद , कैबिनेट विस्तार और राज्य की वित्तीय नीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। इस बैठक में बिहार के विकास के रोडमैप और आने वाले समय में राज्यसभा सीटों के चुनाव पर भी बातचीत हुई।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

बिहार से जुड़े तीन मामलों पर चर्चा

बताया जाता है कि, इन दोनों बैठकों में तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं की हिजाब विवाद, बिहार में कैबिनेट विस्तार, और राज्य की नीतियों से जुड़े वित्तीय मुद्दे, जिसमें 10,000 रुपये की महिला रोजगार योजना को लागू करना शामिल है, पर बातचीत हुई।

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहली दिल्ली यात्रा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) एक प्रमुख घटक दल है। प्रधानमंत्री के साथ नीतीश की बैठक में बिहार की वित्तीय नीतियों पर भी चर्चा हुई। इसमें 10,000 रुपये की महिला रोजगार योजना को लागू करने जैसे मुद्दे शामिल थे।

हिजाब विवाद बना परेशानी का कारण

नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बिहार में एक महिला डॉक्टर से जुड़ा हिजाब विवाद सियासी रंग ले चुका है और इस पर जमकर बहस चल रही है। एक सप्ताह पहले 15 दिसंबर को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्रो के वितरण के दैरान यह विवाद उपजा था। नीतीश कुमार ने समारोह में एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन से पहले हिजाब हटाने को कहा था और फिर खुद ही उसे हटा दिया था। इस बीच उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीच-बचाव की कोशिश की थी। यह घटना काफी चर्चित हो गई और इस पर देश-विदेश में जमकर बयानबाजी हुई। इस घटना के बाद से नुसरत परवीन ने अभी तक आयुष डॉक्टर की पोस्ट पर ज्वाइन नहीं किया है।

रूटीन हेल्थ चेकअप भी कराएंगे मुख्यमंत्री।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएंगे। बताया जा रहा है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी औपचारिक बैठकों के बाद मुख्यमंत्री सोमवार शाम को ही पटना लौट आएंगे।

मांझी के बयान से बढ़ी एनडीए की टेंशन

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में अहम बैठकों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान ने एनडीए की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। मांझी ने खुलकर कहा है कि यदि उन्हें राज्यसभा नहीं मिली तो वह केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
कर्नाटक के हेट स्पीच और हेट क्राइम बिल 2025 पर रार क्यों?

कर्नाटक के हेट स्पीच और हेट क्राइम बिल 2025 पर रार क्यों?

एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प की फोटो फिर क्यों हुई पलोड !

एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प की फोटो फिर क्यों हुई पलोड !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend