ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे पंकज चौधरी………..

UB India News by UB India News
December 16, 2025
in TAZA KHABR
0
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे पंकज चौधरी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश भाजपा को अब कुछ ही घंटों बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। कई महीनों की मशक्कत और मंथन के बाद आखिरकार यूपी अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। चूंकि नामांकन सिर्फ एक ही हुआ है, ऐसे में पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज दोपहर इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की होने वाली घोषणा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “निश्चित रूप से, आज हमारे केंद्रीय नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े आए हैं, और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से इंतजार की जा रही घोषणा जल्द ही होने की संभावना है. आधिकारिक चुनाव घोषणा होने के बाद और जानकारी मिलेगी.”

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर 13 दिसंबर यानी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लगी गई। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन कर दिया है। इनके प्रस्तावक सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह बड़े नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा अब से कुछ घंटों बाद हो जाएगी।

यहां आयोजित होगा ‘मेगा इवेंट’

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पंकज ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए, उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक एलान रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘मेगा इवेंट’ में किया जाएगा।

समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा मुख्यायलय पहुंचे। चौधरी के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर से महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीडीए समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश

कई महीनों के मंथन के बाद भाजपा ने पूर्वांचल के कद्दावर नेता और महराजगंज से सात बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। इसके पीछे कई सियासी मायने हैं। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़ों को साधने के साथ ही विपक्ष के पीडीए समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश की है। यही नहीं, भाजपा ने पंकज चौधरी के सहारे अपने परंपरागत कुर्मी वोट को भी साधने का प्रयास किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी संदेश दिया है कि भाजपा अपने मूल काडर के कीमत को भूलती नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन

जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन

बिहार BJP में चल रहा सम्राट चौधरी के नाम का सिक्का!

लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend