ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

OpenAI ने सबसे ताकतवर GPT-5.2 को किया लॉन्च………..

UB India News by UB India News
December 13, 2025
in टेक्नोलॉजी
0
OpenAI ने सबसे ताकतवर GPT-5.2 को किया लॉन्च………..

RELATED POSTS

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
OpenAI ने हाल ही में अपना नया मॉडल GPT-5.2 पेश किया है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे बेहतर और पावरफुल मॉडल बता रही है. कुछ ही दिन पहले कंपनी के अंदर यह चिंता जताई गई थी कि गूगल की नई AI ग्रोथ उनकी पकड़ कम कर सकती है. लेकिन सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की अगुवाई वाली कंपनी ने इस नए मॉडल के साथ यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे प्रतिस्पर्धा में पीछे रहने वाले नहीं हैं. कंपनी का कहना है कि GPT-5.2 को खासतौर पर उन प्रोफेशनल लोगों और कंपनियों के लिए बनाया गया है, जो रोजाना AI की मदद से मुश्किल काम करते हैं.
GPT-5.2 की सबसे खास बात यह है कि यह पहले वाले मॉडल की तुलना में काफी तेज है और ऑफिस के कामों को लगभग इंसान जैसी सटीकता से पूरा करता है. दावा है कि चाहे कोड लिखना हो, डिबगिंग करनी हो, एक्सेल शीट तैयार करनी हो, प्रेजेंटेशन बनानी हो, बड़ी इमेज का एनालिसिस करना हो या फिर हजारों पन्नों वाले दस्तावेज पढ़कर उनमें से जरूरी जानकारी निकालनी हो, यह मॉडल अब इन सभी कार्यों को आसानी से संभाल सकता है. OpenAI का कहना है कि “GPT-5.2 आज तक का सबसे सक्षम प्रोफेशनल मॉडल है.”

रोजाना कितना टाइम बचेगा?

कंपनी के मुताबिक, कई एंटरप्राइज यूजर रोजाना 40 से 60 मिनट तक का समय बचा रहे हैं. कुछ हैवी काम करने वाले यूजर्स ने बताया कि उनका साप्ताहिक काम 10 घंटे तक कम हो गया है. अब GPT-5.2 आने के बाद और तेजी से काम होने की उम्मीद है. यह मॉडल न केवल लंबे दस्तावेजों को सही ढंग से समझता है, बल्कि जटिल मल्टी-स्टेप वर्कफ्लो को बीच में भटके बिना पूरा कर लेता है.
GPT-5.2 तीन रूपों में उपलब्ध है. इंस्टैंट (Instant), थिंकिंग (Thinking) और प्रो (Pro). Instant रोजमर्रा के कामों के लिए है, Thinking गहराई वाले जटिल कामों के लिए और Pro सबसे हाई क्वालिटी वाले टेक्निकल टास्क के लिए बनाया गया है. API में यह gpt-5.2, gpt-5.2-chat-latest और gpt-5.2-pro के रूप में उपलब्ध है.

70.9 फीसदी काम इंसानों जैसा

OpenAI के ब्लॉग के अनुसार, इस मॉडल को GDPval नामक एक बड़े टेस्ट से गुजारा गया, जिसमें 44 अलग-अलग प्रोफेशन्स के असली काम शामिल थे. रिपोर्ट के अनुसार, GPT-5.2 का सबसे सक्षम मॉडल, यानी Thinking इन कार्यों में 70.9 फीसदी तक इंसानी विशेषज्ञों के बराबर या उनसे बेहतर साबित हुआ, जो पिछले मॉडल GPT-5 की तुलना में लगभग दोगुना स्कोर है. कोडिंग टेस्ट SWE-Bench Pro में भी इसने नया रिकॉर्ड बनाया है और डेवलपर्स ने माना कि यह 3D इंटरफेस, जटिल विजुअल्स और फ्रंट-एंड कार्यों को पहले से अधिक सटीकता से बनाता है.

कई काम कर सकता है एकसाथ

टेक्स्ट प्रोसेसिंग में GPT-5.2 की सबसे बड़ी क्षमता इसकी लंबी कॉन्स्टेक्स क्षमता है. कंपनी कहती है कि यह मॉडल लाखों शब्दों के बराबर टेक्स्ट में भी ब्यौरा खोए बिना सही जानकारी याद रख सकता है. Tau2 बेंचमार्क में यह 98.7 फीसदी सटीकता के साथ टेलीकॉम कस्टमर सर्विस जैसे जटिल मल्टी-स्टेप कार्यों को पूरा करने में सक्षम पाया गया. जैसे कि यात्रा की बुकिंग बदलना, खोया सामान ढूंढना, होटल की व्यवस्था करना और मेडिकल सीट का अनुरोध संभालना. ये सभी काम यह मॉडल एक ही प्रक्रिया में पूरा कर सकता है.
इतना ही नहीं, GPT-5.2 अब चार्ट, डैशबोर्ड, टेक्निकल डायग्राम, सॉफ्टवेयर इंटरफेस और लो क्वालिटी वाली तस्वीरों को भी बेहतर ढंग से समझ सकता है. वैज्ञानिक और गणित के क्षेत्र में भी इसकी क्षमता बढ़ी है. विज्ञान से संबंधित ग्रेजुएट स्तर की समस्याओं में यह 92 फीसदी से अधिक सटीकता तक पहुंच गया और कई विशेषज्ञ गणित समस्याओं में नए रिकॉर्ड स्थापित किए.
Google के Gemini 3 और Anthropic के Claude Opus 4 के कारण OpenAI पर दबाव बढ़ गया था. सैम ऑल्टमैन ने अपने स्टाफ को कोड रेड (code red) का संदेश देकर कहा था कि उन्हें फिलहाल चैटबॉट की क्वालिटी सुधारने पर ध्यान देना होगा और अन्य प्लान्स को फिलहाल टालना चाहिए. अब GPT-5.2 के साथ OpenAI को उम्मीद है कि यूजर्स को अधिक सहूलियत होगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

by UB India News
July 4, 2026
0

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में...

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार,जवाबदेही से बच नहीं सकता

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए "यूज़रनेम (Username)" फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद...

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

by UB India News
June 27, 2026
0

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों...

Next Post
गंभीर संकट से गुजर रही देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल……..

इंडिगो के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित.........

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

न्यायिक सवाल दोनों पक्षों की ताकत जांचने के लिए किए जाते हैं............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend