ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक फिर रसातल में रुपया …………..

UB India News by UB India News
December 13, 2025
in कारोबार, संपादकीय
0
भारत की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक फिर रसातल में रुपया …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी टैरिफ के चलते वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विकास पूर्वानुमान को अपने पूर्ववर्ती अनुमान 6.5 से बढ़ाकर 7.2 फीसदी करने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में जो सकारात्मक बातें कही हैं, वे उत्साहजनक हैं।

एडीबी की रिपोर्ट में दक्षिण एशिया की विकास दर के अनुमान को 5.9 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया गया है, जिसके पीछे मुख्य वजह रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के शानदार प्रदर्शन को बताया गया है। जब वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के भय, भू-राजनीतिक तनाव और अन्य कई संकटों से जूझ रही है, तब भारत का यह स्थिर व तेज विकास कई देशों के लिए प्रेरणा बन सकता है। ऐसे में एडीबी का यह इशारा उचित ही है कि भारत अब क्षेत्रीय विकास का इंजन बन चुका है।

RELATED POSTS

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

उल्लेखनीय है कि सितंबर में समाप्त हुई दूसरी तिमाही के दौरान, भारत ने छह तिमाहियों में सबसे अधिक 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जबकि पहली तिमाही में यह 7.8 फीसदी थी। परिणामस्वरूप, भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। इसमें संदेह नहीं कि यह वृद्धि मुख्य रूप से हालिया जीएसटी सुधारों से समर्थित मजबूत घरेलू खपत के कारण हुई है। पर यह भी सच है कि डिजिटल इंडिया मिशन, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया व सेमीकंडक्टर मिशन जैसी योजनाओं ने भारत को वैश्विक तकनीकी मूल्य शृंखला में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।

इसी कारण आज दुनिया की बड़ी-बड़ी तकनीकी कंपनियां भारत को सिर्फ सॉफ्टवेयर सेवा केंद्र नहीं, बल्कि अनुसंधान, विकास और विनिर्माण का केंद्र मान रही हैं। एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग जैसी कंपनियां भारत में अपने उत्पादन आधार को बढ़ा रही हैं। नहीं भूलना चाहिए कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। हालांकि, जलवायु परिवर्तन, बेरोजगारी और असमानता अब भी चुनौतियां पेश कर रहे हैं, लेकिन जीएसटी जैसे संरचनात्मक सुधारों से संकेत मिला है कि भारत इन सबसे पार पाने का माद्दा रखता है। कुल मिलाकर एडीबी की रिपोर्ट कोरे आंकड़े नहीं पेश करती, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जगाती है, जो न सिर्फ अपने लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए उम्मीद बन रही है।

फिर रसातल में रुपया……………

भारतीय रुपये की कमजोरी लगातार गहराती जा रही है और यह गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने के बावजूद रुपये को कोई सहारा नहीं मिल पाया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रुपये में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 24 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.56 रुपये प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार निकासी ने रुपये पर गहरा दबाव डाला है, जिसके चलते निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है.

रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं के दाम में तेज उछाल आया है, जिससे आयातकों की ओर से डॉलर की मांग अचानक बढ़ गई. आयात महंगा होने पर कंपनियां अधिक डॉलर खरीदती हैं, जिसके कारण घरेलू मुद्रा और दबाव में आ जाती है. इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया 90.43 पर खुला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 90.56 पर पहुंच गया. यह पिछले बंद भाव से 24 पैसे की कमजोरी दर्शाता है.

गुरुवार को भी रुपये में 38 पैसे की बड़ी गिरावट आई थी और वह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.32 पर बंद हुआ था. वहीं, डॉलर इंडेक्स—जो छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाता है—हल्की बढ़त के साथ 98.37 पर पहुंच गया, जिससे रुपए पर अतिरिक्त दबाव बना.

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा. सेंसेक्स 170 अंकों की तेजी के साथ 84,988 पर और निफ्टी लगभग 98 अंकों की बढ़त के साथ 25,997 के स्तर पर पहुंच गया. मजबूत शुरुआती बाजार के बावजूद रुपये पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मिराए एसेट शेयरखान के विश्लेषक अनुज चौधरी का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चल रही अनिश्चितता रुपये की गिरावट का सबसे बड़ा कारण है. हालांकि घरेलू बाजार की तेजी और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने गिरावट को सीमित करने की कोशिश की, लेकिन निवेशकों की सतर्कता अभी भी कायम है. चौधरी के अनुसार, आने वाले दिनों में रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते में देरी से निवेशकों के मन में आशंका बढ़ सकती है. उनका अनुमान है कि डॉलर-रुपया विनिमय दर निकट अवधि में 90.10 से 90.75 के दायरे में रह सकती है. केंद्रीय बैंक द्वारा किसी भी तरह का हस्तक्षेप रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकता है.

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 0.67 प्रतिशत बढ़कर 61.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 2,020 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की, जिससे बाजार पर बिकवाली का दबाव और बढ़ा तथा रुपये पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

Next Post
गोवा अग्निकांड : मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू……

गोवा अग्निकांड : मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू......

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 10वां दिन : वायु प्रदूषण पर संसद में की जाए चर्चा- राहुल गांधी

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 10वां दिन : वायु प्रदूषण पर संसद में की जाए चर्चा- राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend