ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी के सिद्धांत.. राजघाट पर बापू के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने क्या-क्या लिखा जानिए

UB India News by UB India News
December 6, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
गांधी के सिद्धांत.. राजघाट पर बापू के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने क्या-क्या लिखा जानिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दो दिनों की भारत यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार, 5 दिसंबर को राजघाट गए, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की. यहां बापू को नमन करने और उनके स्मारक पर फूल चढ़ाने के बाद पुतिन ने विजिटर्स बुक में गांधी जी के बारे में अपने विचार लिखें. इसमें पुतिन ने गांधी जी को आधुनिक भारत का संस्थापक बताया और लिखा कि महात्मा गांधी ने दिया विश्व शांति का संदेश दिया था. रूसी भाषा में जाहिर किए गए अपने विचार में पुतिन ने लिखा कि. “आधुनिक भारतीय राज्य के संस्थापकों में से एक, महान विचारक और मानवतावादी- महात्मा गांधी ने विश्व शांति के उद्देश्य में अमिट योगदान दिया. स्वतंत्रता, नैतिकता और मानवीयता के बारे में उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं…”

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे लिखा, “महात्मा गांधी, मूल रूप से, उस नए और अधिक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था के अग्रदूत थे, जिसे आज विश्व निर्मित होते देख रहा है. उनकी शिक्षाएं भविष्य के विश्व की दृष्टि प्रस्तुत करती हैं, जहां राष्ट्र, एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए, समानता, पारस्परिक सम्मान और सहयोग के सिद्धांतों पर आधारित संबंध बनाएं. यही सिद्धांत रूस और भारत की मित्रता और साझेदारी की नींव हैं, और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज भी हमें एक-दूसरे के करीब रखते हैं.”

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

राजघाट पहुंचने से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे. यहां पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया. राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया. इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया.

बता दें, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे, जहां पीएम मोदी खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गए. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया. पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
IndiGo संकट खत्म होने के आसार : DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश

IndiGo संकट खत्म होने के आसार : DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश

भारत के स्वतंत्र विदेश नीति की मिसाल: न पूरा जुड़ाव न किसी दूसरे खेमे में बंद, अब वैश्विक दक्षिण के नेतृत्व…

चीन की नजर में भारत रूस की रणनीतिक मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend