ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं?

UB India News by UB India News
December 6, 2025
in खास खबर
0
कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उन्हें रशिया के प्रेसिडेंट से मिलने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार में ही ऐसा होता है कि विपक्ष के नेता को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जाता. इसपर एकनाथ शिंदे के सांसद की प्रतिक्रिया आई है.

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने राहुल गांधी के आरोप का जवाब देते हुए कहा है, “किससे मिलना है ये, रूस को तय करना होता है. ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.”

RELATED POSTS

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

‘और मजबूत होंगे रूस-भारत के रिश्ते’- मिलिंद देवड़ा

वहीं, मिलिंद देवड़ा ने व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया. उन्होंने कहा, ” रूस के राष्ट्रपति का सभी पार्टियों और सांसदों की ओर से स्वागत करता हूं. पुतिन की भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है. इस यात्रा के बाद से रूस और भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे.”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते गुरुवार (4 दिसंबर) को दावा किया था कि नरेंद्र मोदी की सरकार में विपक्ष का यह अधिकार छीन लिया गया है कि विदेशी मेहमानों से मिल सकें. राहुल गांधी ने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी की सरकार असुरक्षित महसूस करती है.

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया है कि जब कोई विदेशी मेहमान भारत आता है या पीएम मोदी विदेश जाते हैं, तो सरकार की तरफ से स्पष्ट रूप से कहा जाता है कि राहुल गांधी से मुलाकात नहीं होनी चाहिए.

याद दिलाई पुरानी परंपरा

राहुल गांधी ने पुरानी परंपरा याद दिलाते हुए यह कहा था कि विदेशी मेहमान जब भी भारत आते थे, नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात उनसे होती थी. यह अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में भी हुआ और मनमोहन सिंह की सरकार में भी. हालांकि, आज यह समय है कि जब विदेशी मेहमान आएं या राहुल गांधी खुद विदेश जाएं तो मोदी सरकार की ओर से कहा जाता है कि नेता प्रतिपक्ष से कोई न मिले.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

Next Post
नमाज के बाद हमले के लिए तैयार थे, लेकिन उससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस दाग दिया………………….

आसिम मुनीर का प्रमोशन, पाकिस्तान में कम हो गए प्रधानमंत्री के ये 5 पावर

बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है………….

लाखों की भीड़ के बीच बाबरी मस्जिद की बुनियाद रखूंगा............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend