• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

गंभीर संकट से गुजर रही देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल……..

UB India News by UB India News
December 5, 2025
in कारोबार, खास खबर, परिवहन
0
गंभीर संकट से गुजर रही देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इस वक्त गंभीर संकट से गुजर रही है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। जिन्हें लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी की समस्या झेलनी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में हालात इतने बिगड़े कि देश के 8 एयरपोर्ट्स पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। इससे हजारों यात्री फंस गए और उनकी यात्रा प्लांनिग बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वही, इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का असर हवाई किराए पर भी दिख रहा है। कई प्रमुख रूट्स पर टिकटों की कीमतें अचानक कई गुना बढ़ गई हैं, जिससे यात्रियों की जेब पर और ज्यादा बोझ बढ़ गया है। इन दिनों बड़ी सँख्या में यात्री क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने विभिन्न हिस्सों में यात्रा कर रहे है। इंडिगो के पास देश में सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट बेड़ा है। 434 विमान और रोज़ाना 2300 से अधिक उड़ानें। घरेलू उड़ानों में इसका हिस्सा 60 प्रतिशत से ज़्यादा है। फिलहाल एयरलाइन के पास 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और कुल 41 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसके बावजूद कंपनी क्रू की भारी कमी से जूझ रही है।

ये फ्लाइट हुई आज रद्द
देशभर में इंडिगो की उड़ानों में आई गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर बड़े शहरों में दिखाई दिया। बेंगलुरु में सबसे अधिक 42 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, वहीं दिल्ली में 38 उड़ानें कैंसिल हुईं। अहमदाबाद में 25, हैदराबाद में 19, इंदौर में 11 और कोलकाता में 10 फ्लाइट्स नहीं उड़ सकीं। सूरत में भी 8 उड़ानें रद्द हुईं। इन सात शहरों में ही कुल 150 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। सैकड़ों उड़ानें घटों देरी से आना-जाना कर रही है। गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोग अपनी फ्लाइट का घंटों से इंतजार करते रहे। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो सामने आए, जिनमें परेशान यात्री एयरलाइन स्टाफ से बहस करते नजर आए।
दिक्कतों के पीछे ये भी है वजह
इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। कहीं तकनीकी खामियां बताई जा रही हैं, तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी। कई मामलों में यात्रियों को देरी का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं दिया गया।

इसी बीच एयरलाइन पायलेट्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि इंडिगो असली समस्या पायलटों की भारी कमी है। कंपनी इसे छुपाने की कोशिश कर रही है। इस वजह से डिले व कैंसिलेशन हो रहे हैं।एसोसिएशन का यह भी आरोप है कि, इंडिगो पायलटों की कमी को छिपाने के साथ-साथ उड़ानों में लगातार हो रही देरी और रद्दीकरण का इस्तेमाल फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट में राहत पाने के लिए कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इन हालातों को आधार बनाकर सरकार से FDTL नियमों में ढील चाहती है। ऐसे में मामला सिर्फ पायलट शॉर्टेज का नहीं, बल्कि नए नियम बदलवाने के दबाव जैसा नजर आ रहा है।

दिल्ली मुंबई रूट पर पांच गुना हुआ किराया
इंडिगो की लगातार देरी और कैंसिलेशन का सीधा असर एयर टिकट कीमतों पर दिख रहा है। कई रूट्स पर किराए अचानक आसमान छू गए हैं। दिल्ली-मुंबई रूट पर हालात सबसे खराब हैं, जहां सामान्य दिनों में 4,000-5,000 रुपये में मिलने वाला टिकट अब 21,000-25,000 रुपये तक पहुंच गया है। पांच गुना तक बढ़ी कीमतों ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
हालात सामान्य करने में जुटी इंडिगो
इंडिगो एयरलाइन ने भारी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के बाद बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी और साथ ही ये भी कहा कि आगे भी ऐसी समस्या हो सकती है। एयरलाइन ने कहा कि वे अगले 48 घंटों में हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिगो ने बयान में कहा, ‘हम  मानते हैं कि इंडिगो नेटवर्क का परिचालन बीते दो दिनों से बुरी तरह से प्रभावित चल रहा है। हम यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं।’ एयरलाइन ने परेशानी के लिए तकनीकी गड़बड़ी, खराब मौसम, बढ़ती हुई भीड़ और डीजीसीए के एफडीटीएल नियमों को जिम्मेदार ठहराया।
सफर के दौरान यात्री रखे ये ध्यान
एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचें: चेक-इन और सुरक्षा जांच में अतिरिक्त 25–40 मिनट लग रहे हैं। यरलाइन की ऐप/वेबसाइट पर लाइव स्टेटस चेक करते रहें। कई बार SMS/Email अलर्ट नहीं मिल रहे। फ्लाइट कैंसिल होने की स्थिति में पूरा रिफंड मिलेगा। अगली उपलब्ध फ्लाइट में रीबुकिंग हो सकती है। जबकि कुछ एयरलाइंस वाउचर भी देती हैं। ऐसी स्थिति में कनेक्टिंग फ्लाइट वाले सतर्क रहें मिस्ड कनेक्शन की संभावना ज्यादा है। जरूरत पड़े तो एयरलाइन से री-रूटिंग का विकल्प लें।
यह है इंडिगो की स्थिति
इंडिगो के पास देश में सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट बेड़ा है। 434 विमान और रोजाना 2300 से अधिक उड़ानें। घरेलू उड़ानों में इसका हिस्सा 60 प्रतिशत से ज़्यादा है। फिलहाल एयरलाइन के पास 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और कुल 41 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसके बावजूद कंपनी क्रू की भारी कमी से जूझ रही है।

 

RELATED POSTS

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश; पटना में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश; पटना में  लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश; पटना में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

by UB India News
January 28, 2026
0

केविनकेयर का चिक ब्रांड, पटना के बाजार में हेयर कलर कैटेगरी में एक क्राँतिकारी उत्पाद- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 28, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

by UB India News
January 28, 2026
0

सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह के नए प्लेबैक गानों से दूरी बनाने के ऐलान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा...

अमेरिका का ईरान पर हमला पड़ सकता है भारी ………………..

ईरान-अमेरिका के बीच हर दिन के साथ बढ़ रहा तनाव ……………

by UB India News
January 28, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. फिलहाल दोनों देशों में सीधी जंग तो नहीं, लेकिन...

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………

शेयर बाजार में आज तेजी , सेंसेक्स 300 और निफ्टी में 100 अंक की तेजी …..

by UB India News
January 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 28 जनवरी (बुधवार) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,170...

Next Post
क्या सारे दाव उल्टे पड़ रहे है ?

हम भी देश को रिप्रजेंट करते हैं…

भारत आज 4 दिसंबर को क्यों मनाता है नेवी डे…….

भारत आज 4 दिसंबर को क्यों मनाता है नेवी डे.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend