ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किन चीनी मिलों को चालू कराने जा रही नीतीश कुमार सरकार? सूची के साथ देखें तैयारी

UB India News by UB India News
November 27, 2025
in नीति, बिहार, मुख्यमंत्री, राजनीति
0
किन चीनी मिलों को चालू कराने जा रही नीतीश कुमार सरकार? सूची के साथ देखें तैयारी

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बंद पड़ी मढ़ौरा सहित नौ चीनी मिलों को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग सक्रिय हो गया है और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है, जो मिलों को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया तेज करेगी।
एनडीए सरकार बनने के साथ ही गन्ना उद्योग विभाग ने शुरू की बड़ी कवायद।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के साथ ही गन्ना उद्योग विभाग ने बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लगभग दो दशक से अधिक समय से ठप पड़ी मढ़ौरा चीनी मिल सहित बिहार की नौ चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जो मिलों को चालू करने में आ रही बाधाओं को दूर करने पर काम करेगी।
चुनाव के दौरान किया गया था वादा
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने का आश्वासन दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में बिहार की “मीठी चाय” का भी उल्लेख किया था। सरकार बनने के तुरंत बाद इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए गन्ना उद्योग विभाग सक्रिय हो गया है।
पहली कैबिनेट में नौ चीनी मिलों को चालू करने की स्वीकृति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में नौ बंद चीनी मिलों को पुनः संचालित करने की मंजूरी दी गई। इनमें शामिल इकाईयों के नाम नीचे दिए गए हैं।
समस्तीपुर इकाई
सकरी इकाई (दरभंगा)
रैयाम इकाई (दरभंगा)
मोतीपुर इकाई (मुजफ्फरपुर)
कावनपुर सुगर वर्क्स लिमिटेड, मढ़ौरा (सारण)
कावनपुर सुगर वर्क्स लिमिटेड, बारा चकिया (पूर्वी चंपारण)
कावनपुर सुगर वर्क्स लिमिटेड, चनपटिया (पश्चिम चंपारण)
श्री हनुमान सुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मोतिहारी
सासामूसा सुगर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, गोपालगंज
इनमें मोतिहारी और सासामूसा की चीनी मिलें निजी क्षेत्र की हैं।
भूमि अधिग्रहण पूरा, अन्य मिलों में विवाद जारी
गन्ना उद्योग विभाग ने दरभंगा स्थित सकरी और रैयाम चीनी मिलों की भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जबकि अन्य सात चीनी मिलों से जुड़े भूमि तथा स्वामित्व संबंधी विवाद अभी सुलझाए जा रहे हैं। सकरी चीनी मिल वर्ष 1996 में और रैयाम इकाई वर्ष 1993 में बंद हुई थी।
28 साल पहले बंद हुई थी मढ़ौरा चीनी मिल
ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (BIC) के अधीन कावनपुर सुगर वर्क्स लिमिटेड की तीन मिलें मढ़ौरा, बारा चकिया और चनपटिया राज्य की प्रमुख इकाइयां थीं। मढ़ौरा चीनी मिल वर्ष 1997 में जबकि चकिया और चनपटिया चीनी मिलें वर्ष 1994 में बंद हो गई थीं।
जानें क्या बोले गन्ना उद्योग मंत्री
संजय कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने का प्रयास जारी है, ताकि बिहार की मिठास एक बार फिर लौट सके। नौ बंद मिलों को शुरू करने तथा नई मिलों की स्थापना की दिशा में विभाग तेजी से काम कर रहा है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज के लिए ही नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य...

Next Post
सियासत की पिच पर पाक सेना ने क्या इमरान खान को किया क्लीन बोल्ड ?

सियासत की पिच पर पाक सेना ने क्या इमरान खान को किया क्लीन बोल्ड ?

दिल्ली सरकार ने की कोशिश और दिल्लीवालों ने ली राहत की सांस………..

2047 तक विकसित भारत बनाने की उम्मीदों पर कुंडली मारे बैठा है वायु प्रदुषण...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend