ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हुआ तो पाकिस्तान को तबाह करने से कोई रोक नहीं सकेगा!

UB India News by UB India News
November 18, 2025
in खास खबर, ब्लॉग, सेना
0
ऑपरेशन सिंदूर’ से क्या हासिल हुआ? सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को भी दिया स्पष्ट संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अब तक नहीं उबर सका है। छह महीने से ज्यादा हो गए हैं जब भारत ने आतंक के गढ़ माने जाने वाले इस देश को टारगेट किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कई एयरबेस समेत दूसरे ठिकाने तबाह हुए कि जिसे ठीक करने में वो अभी तक उलझा हुआ है। ये खुलासा जाने-माने एक्सपर्ट डेमियन साइमन की एक्स पोस्ट से हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने रावलपिंडी के नूरखान एयरबेस पर न्यू फेसिलिटी बनाने का काम तेज कर दिया है। नूरखान एयरबेस वही जगह है जहां भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अटैक किए थे, जिसमें इस एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा था।

पाकिस्तान अब तक ठीक कर रहा अपने एयरबेस
डेमियन साइमन जियो-इंटेलिजेंस रिसर्चर और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) के एक्सपर्ट हैं। साइमन ने अपने एक्स पोस्ट के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर फिर से नई सुविधाएं डेवलप करना तेज कर दिया है। इसके अलावा, उत्तरी सिंध के जैकोबाबाद एयरबेस पर भी भारतीय हमलों से क्षतिग्रस्त हुए हैंगर की मरम्मत का काम अभी भी चल रहा है। जैकोबाबाद एयरबेस पर हैंगर की छत को धीरे-धीरे खाली किया जा रहा है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

ऑपरेशन सिंदूर में ये ठिकाने बने थे निशाना
साइमन का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा होगा ताकि पूरी तरह से मरम्मत शुरू करने से पहले अंदरूनी नुकसान का अंदाजा लगाया जा सके। रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और उत्तरी सिंध के जैकोबाबाद एयरबेस के अलावा, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के दस और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इनमें मुरिद, रफीकी, मुशफ, भोलारी, कादरीम, सियालकोट और सुक्कुर में पाकिस्तान एयरफोर्स के बेस शामिल थे।

भारत के एक्शन से घुटनों पर आ गया था पाकिस्तान
यह जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक इलाकों पर किए गए हमलों के बाद हुई थी। भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 से 10 मई के बीच चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। महज चार दिन चले उस ऑपरेशन से ‘आतंकिस्तान’ की हालत ऐसी हो गई थी कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने खुद से सीजफायर की अपील कर दी।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हुआ तो क्या होगा पड़ोसी मुल्क का हाल?
भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ लेवल की बातचीत के बाद ही ऑपरेशन सिंदूर रोका गया था। हालांकि, उस समय सरकार और सेना ने दो टूक शब्दों में कहा था कि ये ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ सिर्फ रोका गया है। ऐसे में सवाल ये उठने लगे हैं कि अगर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू किया तो पाकिस्तान को बड़ी तबाही से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में पड़ोसी मुल्क को सुधरना जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मारा गया, पत्नी और छह नक्सलियों के शव बरामद

एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मारा गया, पत्नी और छह नक्सलियों के शव बरामद

जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

पीएम मोदी का भाषण भारत के आर्थिक नजरिये और सांस्कृतिक अपील पर था ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend