ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, PM समेत कई राज्यों के CM शामिल होंगे

UB India News by UB India News
November 19, 2025
in पटना, राजभवन
0
बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, PM समेत कई राज्यों के CM शामिल होंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गांधी मैदान में 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसे लेकर गांधी मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई है। नीतीश सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। उससे पहले हर हाल में नई सरकार का गठन करना जरूरी होगा। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा CM नीतीश समेत सभी मंत्री इस्तीफा देंगे और विधानसभा भंग करेंगे।

NDA शासित राज्यों के CM शामिल होंगे

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान से भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। इसके साथ ही पद्मभूषण, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, वैज्ञानिक, साहित्यकार सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

आज से SPG के हाथ में गांधी मैदान की सुरक्षा

पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तेजी से तैयारी हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए मंगलवार से एसपीजी मैदान की सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ले लेगा। पटना जिला प्रशासन पहले ही 17-20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों के आगमन पर रोक लगा चुका है। मैदान के चारों तरफ भी सार्वजनिक परिवहन को नियंत्रित किया गया है। सोमवार काे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पहुंचे।

राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने सौंपा पत्र

आज सोमवार को नीतीश सरकार की मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिले और पत्र सौंपा। जिसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग किए जाने की अनुशंसा की जानकारी दी गई। 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर JDU विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई गई है। जिसमें शामिल होने के लिए सभी विधायक सीएम हाउस पहुंचेंगे।

एनडीए विधायक दल की बैठक आज

एनडीए विधायक दल की बैठक आज होने की संभावना है, जिसमें गठबंधन औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगा। नीतीश कुमार के 19 नवंबर को इस्तीफा देने की उम्मीद है, जिसके बाद 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो जाएगी। 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह के इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, और कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ललन सिंह और संजय झा दिल्ली पहुंचे, सियासी हलचल तेज

बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद राजधानी पटना में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा अचानक एक चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार दोनों वरिष्ठ जदयू नेताओं को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था। उनके अचानक चले जाने से यह सवाल उठने लगा है कि क्या नई सरकार के गठन में आखिरी समय में कोई रुकावट आई है।

अड़ गए नीतीश कुमार

बिहार के सियासी गलियारे से ये खबर आ रही है कि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल गठन से पहले कुछ कमिटमेंट चाहते हैं। चर्चा ये है कि नीतीश कुमार ने बराबरी की लड़ाई छेड़ दी है। कुछ विधायकों की ज्यादा संख्या के कारण बीजेपी नेतृत्व कुछ ज्यादा उम्मीद कर रहा है। नीतीश कुमार को जब पता चला तो सीधे ना कह दिया। फिर तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व में हड़कंप मच गया। इस स्थिति में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने चार्टर प्लेन भेज कर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को तत्काल दिल्ली बुला लिया।

क्या चाहते हैं नीतीश?

  • नीतीश का बराबरी फॉर्मूला: सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल गठन से पहले बीजेपी नेतृत्व के सामने बराबरी की शर्त रखी है।
  • बीजेपी को ज्यादा की अपेक्षा: विधायकों की संख्या अधिक होने के कारण बीजेपी नेतृत्व को सरकार में ज्यादा हिस्सेदारी की अपेक्षा है।
  • सरकार से पहले शर्तबाजी: बीजेपी की चाहत पर नीतीश ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया, जिससे भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में हड़कंप मच गया।
  • आधीरात को दिल्ली तलब: गतिरोध को दूर करने के लिए, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तुरंत चार्टर प्लेन भेजकर ललन सिंह और संजय झा को दिल्ली बुलाया।
  • पदों पर बराबरी का फॉर्मूला: नीतीश कुमार चाहते हैं कि एक उपमुख्यमंत्री जदयू से और दूसरा बीजेपी से रहे। साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष जदयू से और सभापति बीजेपी से होना चाहिए।
  • उपमुख्यमंत्री पर ‘वीटो पावर’: नीतीश की मांग है कि बीजेपी की तरफ से जो भी उपमुख्यमंत्री बनेगा, उसे पद ग्रहण करने से पहले उनकी स्वीकृति मिलनी अनिवार्य होगी।

शपथ से पहले शर्तबाजी!

जदयू के सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार ने बराबरी का खेल खेल डाला है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने साफ कहा कि एक उपमुख्यमंत्री जदयू से दूसरा बीजेपी से रहेगा। सभापति बीजेपी का और विधानसभा अध्यक्ष जदयू से रहेगा। साथ ही बीजेपी से जो भी उपमुख्यमंत्री होगा उसकी स्वीकृति नीतीश कुमार से मिलेगी, तभी वो पद ग्रहण कर पाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
दिल्ली के साकेत कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिल्ली के साकेत कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पिताजी ही बनेंगे मुख्‍यमंत्री, जन्‍मदिन पर रुद्राभिषेक के बाद बोले सीएम नीतीश के बेटे निशांत

पापा! बिहार चुनाव में जीत की बधाई... पिता के गले लगे निशांत तो मुस्कुराने लगे नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend