ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी सरकार का शटडाउन छठे हफ्ते में किया प्रवेश………….

UB India News by UB India News
November 10, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिकी सरकार का शटडाउन छठे हफ्ते में किया प्रवेश………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी सरकार का शटडाउन अब अपने छठे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, जिससे देशभर में लाखों संघीय कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं या फिर मजबूरन छुट्टी पर भेजे गए हैं. शटडाउन की वजह से हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हो रही हैं. खाद्य सहायता कार्यक्रम प्रभावित हैं. सरकारी सेवाओं के ठप होने से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन बन गया है, जो न केवल प्रशासनिक ढांचे बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर रहा है.

सीनेट के सांसद पहली बार इस गतिरोध को तोड़ने के लिए जुटे हैं, लेकिन द्विदलीय बातचीत में किसी भी तरह की प्रगति के संकेत नहीं मिल रहे. डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि सरकार पहले संघीय बजट पारित करे और फिर नीतिगत मुद्दों पर चर्चा हो, जबकि ट्रंप प्रशासन स्वास्थ्य नीति और सीमा सुरक्षा को साथ जोड़कर बातचीत करने पर अड़ा है.  यह गतिरोध धीरे-धीरे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर डालने लगा है. छोटे कारोबारियों के लिए सरकारी लोन बंद है, राष्ट्रीय उद्यानों और संग्रहालयों में ताले लटके हैं, और कई सरकारी ठेकेदार दिवालिया होने के कगार पर हैं.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

ट्रंप का अड़ियल रुख- ‘कोई समझौता नहीं’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (8 नवंबर 2025) को सोशल मीडिया पर यह स्पष्ट कर दिया कि वे डेमोक्रेट्स के साथ समझौता करने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने अफोर्डेबल केयर एक्ट (ओबामाकेयर) पर हमला करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे खराब हेल्थ सर्विस सिस्टम है. ट्रंप चाहते हैं कि कांग्रेस सीधे नागरिकों को पैसे दे, ताकि वे खुद बीमा खरीद सकें. ये एक ऐसा विचार जो अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था में मौलिक परिवर्तन ला सकता है. हालांकि, ट्रंप के इस प्रस्ताव को डेमोक्रेटिक पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया है, यह कहते हुए कि इससे बीमा कंपनियों और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को अनुचित लाभ मिलेगा और गरीबों के लिए चिकित्सा और महंगी हो जाएगी.

फिलिबस्टर पर ट्रंप का हमला सीनेट प्रक्रिया को बदलने की मांग

शटडाउन संकट के बीच ट्रंप ने एक और विवादास्पद सुझाव दिया है. उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों से कहा कि वे फिलिबस्टर नियम को खत्म करें, जिसके तहत किसी भी कानून को पारित करने के लिए सीनेट में 60 वोटों की आवश्यकता होती है. अगर यह नियम समाप्त हो जाए तो रिपब्लिकन साधारण बहुमत से कानून पारित कर सकते हैं, जिससे डेमोक्रेट्स को पूरी तरह दरकिनार किया जा सकेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां मॉक पोल की पर्चियां थी !……………..

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां मॉक पोल की पर्चियां थी !.................

500 से अधिक बार उड़ा हेलीकॉप्टर…

500 से अधिक बार उड़ा हेलीकॉप्टर…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend