ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका की तरह होंगी बिहार की सड़कें’, नितिन गडकरी बोले- मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in बिहार, भाजपा
0

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही बिहार की सड़कें भी अमेरिका जैसी हो जाएंगी. मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियां इस वक्त जी जान से जुटी हुई हैं. चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियां जी जान लगा रहीं हैं. दो दिन बाद पहले चरण के मतदान होंगे. मतदान के मद्देनजर मंगलवार शाम चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी.
चुनाव प्रचार के मद्देनजर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाया. जलालपुर के मांझी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी का प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह वक्त दूर नहीं है. जब बिहार की सड़कें अमेरिका से अच्छी होंगी. भारत ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर ली है. केंद्र सरकार बिहार को विकास की इस गति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है. जहां भी सड़क की जरूरत होगी, वहां सड़क जरूर बनेगी.
इथेनॉल और सीएनडी वाले ट्रैक्टर आने वाले हैं
उन्होंने कहा कि भारत ने बुनियादी विकास के ढांचे में विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नई पहचान बनाई है. इससे किसानों के जीवन में बड़ा असर पड़ा है. आने वाले वक्त में गाड़ियां बीओफ्यूएल पर चलेंगी. सबको इससे फायदा पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि अब इथेनॉल और सीएनजी ट्रैक्टर भी आने वाले हैं. किसानों को इस वजह से कृषि क्षेत्र में बहुत फायदा होगा. किसानों को आर्थिक फायदा भी मिलेगा. हम लोग सिर्फ स्मार्ट सिटी ही नहीं बल्कि स्मार्ट गांव बनाने पर भी लगातार काम कर रहे हैं.
अतिरिक्त पैसे कमा पाएंगे किसान
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हम किसानों को खेती के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन के साथ भी जोड़ें, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले. उन्होंने बताया कि डीजल प्लांट की मदद से खेती में किसान अतिरिक्त आय कमा पाएंगे. देश के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा.
नीतीश कुमार की तारीफ
बिहार में प्रचार करते हुए गडकरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है. उसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post

हमारा देश राम और कृष्ण का, ओसामा बिन लादेन का नहीं सकता: हिमंत बिस्वा सरमा ने शहाबुद्दीन के बेटे पर कसा तंज

राहुल गांधी की सबसे बड़ी 'दुश्मन' ने तेजस्वी को निशाने पर लिया, कहा- बिहार की कौन सी महिला इनपर भरोसा करेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend