ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

UB India News by UB India News
September 13, 2025
in राष्ट्रपति भवन
0
सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. वह पहली पंक्ति में बैठे दिखाई दिए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और विपक्षी नेता उपस्थित रहे. जगदीप धनखड़ का आगमन विशेष रूप से चर्चा में रहा, क्योंकि वे हाल ही में इस्तीफा देकर सेवानिवृत्त हुए थे.

शपथ समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के तमाम मंत्री मौजूद हैं।

RELATED POSTS

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

जगदीप धनखड़ भी हुए शामिल

बड़ी जानकारी ये भी सामने आई है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन के शपथ समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए हैं। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ पहली बार दिखाई दिए हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की ओर से केवल उन्होंने शपथ समारोह में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों के नेता भी शपथ समारोह में शामिल हुए हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। क्योंकि वो गुजरात दौरे पर हैं।

राधाकृष्णन ने छोड़ा राज्यपाल का पद

9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बारे में जानकारी साझा की है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

कितने वोटों से चुनाव जीते राधाकृष्णन?

दरअसल, बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने अचानक से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया था। इसके बाद मंगलवार 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोजित करवाए गए। इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हरा दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज केरल के दौरे पर , केरल को दी 4 नई ट्रेनों की सौगात , इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की रखी आधारशिला……………………

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

by UB India News
January 25, 2026
0

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि...

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

by UB India News
December 27, 2025
0

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

by UB India News
December 6, 2025
0

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री...

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

by UB India News
August 21, 2025
0

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के...

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनाथ सिंह को बीजेपी ने दी खास जिम्मेदारी…………….

by UB India News
August 20, 2025
0

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए जोरशोर से जुट गया है। सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित करने के बाद...

Next Post
चार्ली किर्क के अंतिम सफर में साथ रहे दोस्त जेडी वेंस………………….

चार्ली किर्क के अंतिम सफर में साथ रहे दोस्त जेडी वेंस......................

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend