ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………

UB India News by UB India News
September 12, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई। इसी वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आज 3 मेनबोर्ड सेगमेंट IPO अर्बन कंपनी, डेव एक्सीलरेटर और श्रृंगार हाउस में अप्लाई करने करने का आखिरी दिन है।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में से इंफोसिस में 1.50 प्रतिशत की तेजी आई। आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के 18,000 करोड़ रुपये के अब तक के सबसे बड़े शेयर बायबैक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो भी फायदे में रहे। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 322 अंक (0.73%) चढ़कर 44,694 पर और कोरिया का कोस्पी 40.29 अंक ऊपर 3,384 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 372 अंक (1.43%) चढ़कर 26,458 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 9 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,884 पर कारोबार कर रहा है।
  • 11 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 617 अंक ऊपर 46,108 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 157 अंक चढ़कर 22,043 पर और S&P 500 6,587 पर 55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

कल बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की तेजी रही, 25,005 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत गिरकर 65.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार अमेरिका की ओर से स्थापित नए रिकॉर्डों से मजबूती के साथ मजबूती में हैं। 17 सितंबर को फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख है।’ उन्होंने कहा कि 22 सितंबर के बाद उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, खासकर ऑटोमोबाइल की मांग में तेज वृद्धि आर्थिक और व्यावसायिक समाचारों पर हावी रहेगी। विजयकुमार ने आगे कहा, ‘यह बदले में बाजार को सकारात्मक भावनात्मक समर्थन प्रदान करेगा।’

बीते दिन का हाल
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81,548.73 पर बंद हुआ। यहां लगातार चौथा दिन तेजी रही। निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर लगभग तीन सप्ताह के उच्च स्तर 25,005.50 पर बंद हुआ था। यह लगातार सातवें दिन की बढ़त थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
मॉरिशस PM ने पत्नी संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए , अब शाही स्वागत के लिए अयोध्या तैयार, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

मॉरिशस PM ने पत्नी संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए , अब शाही स्वागत के लिए अयोध्या तैयार, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए धनखड़; राधाकृष्णन के पास बैठे, मुस्कुराते और ताली बजाते दिखे

इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए धनखड़; राधाकृष्णन के पास बैठे, मुस्कुराते और ताली बजाते दिखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend