ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

UB India News by UB India News
September 10, 2025
in दुर्घटना, प्रदेश
0
आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। डेढ़ से 2:15 बजे तक मीटिंग चलेगी। उसके बाद पीएम आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू का हवाई निरीक्षण करेंगे। वहीं, पीएम मोदी आज पंजाब भी जाएंगे।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में 20 के करीब लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल पुलिस के करीब 400 जवान सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। पीएम के दौरे के मद्देनजर कांगड़ा जिला नो-फ्लाई जोन रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की हवाई उड़ान और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

एसपीजी ने सोमवार को दिनभर एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम जांचे। पीएम के दौरे से पहले सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंच चुके हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन ने एसपीजी के अधिकारियों के साथ सोमवार को एयरपोर्ट पर होने वाली बैठक स्थल का दौरा किया।

पंजाब में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मोदी
बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

20 हजार करोड़ के पैकेज की मांग
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से 20 हजार करोड़ के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत है और सरकार उम्मीद करती है कि वो आपदाग्रस्त राज्य के लिए दिल खोलकर राहत पैकेज का एलान करेंगे।

सरकार की मांग है कि वे पंजाब का पुराना 60 हजार करोड़ का बकाया भी रिलीज करवा दें ताकि बाढ़ की मार झेल रहे पंजाबियों की मदद की जा सके। उधर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने भी पीएम से राहत पैकेज की मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
एशिया कप 2025 का आगाज आज , अफगानिस्तान vs हॉन्गकॉन्ग के बिच मैच होगा मैच ,  टीम इंडिया कल यानी से करेगी अपने अभियान का आगाज………..

एशिया कप 2025 का आगाज आज , अफगानिस्तान vs हॉन्गकॉन्ग के बिच मैच होगा मैच , टीम इंडिया कल यानी से करेगी अपने अभियान का आगाज...........

नेपाल में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और हिंसा जारी , प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति-PM के घर में आगजनी; काठमांडू से हवाई सेवा बंद

नेपाल में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और हिंसा जारी , प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति-PM के घर में आगजनी; काठमांडू से हवाई सेवा बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend