ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारे पास तेज धारा को मोड़ने की ताकत…………….

UB India News by UB India News
August 25, 2025
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
हमारे पास तेज धारा को मोड़ने की ताकत…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत अब दुनिया को धीमी विकास दर (Slow Growth) से बाहर निकालने की स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ फेंकने वाले लोग नहीं हैं। हम तेज बहती धारा को भी मोड़ने की ताकत रखते हैं। भारत अब समय की धारा को भी दिशा देने की क्षमता रखता है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

पीएम ने कहा- भारत अब एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने जा रहा है। देश जल्द ही 100 देशों को इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) निर्यात करेगा। भारत की प्रगति का आधार रिसर्च और इनोवेशन है।

उन्होंने कहा बाहर (विदेश) से खरीदी गई रिसर्च सिर्फ जीने भर के लिए काफी है, लेकिन भारत की बड़ी आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती। केंद्र सरकार ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतियां और नए प्लेटफॉर्म बनाए हैं।

भारत अब सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, बल्कि मेट्रो कोच, रेल कोच और लोकोमोटिव (रेल इंजन) भी विदेश भेज रहा है। उन्होंने यह बात ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में ये बात कही।

पीएम के संबोधन की बड़ी बातें

  • 2014 से पहले भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात करीब ₹50,000 करोड़ सालाना था। आज यह बढ़कर ₹1.2 लाख करोड़ सालाना हो गया है।
  • जून 2025 में 22 लाख नई नौकरियां EPFO डेटा में दर्ज हुईं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
  • भारत की महंगाई दर (Retail Inflation) 2017 के बाद सबसे निचले स्तर पर है।
  • देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
  • 2014 में भारत की सोलर पैनल निर्माण क्षमता सिर्फ 2.5 गीगावॉट (GW) थी। अब यह बढ़कर 100 गीगावॉट (GW) हो गई है।
  • दिल्ली एयरपोर्ट अब दुनिया के उन छह एयरपोर्ट्स की लिस्ट में आ गया है, जहां हर साल 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा यात्री आते-जाते हैं।
  • हाल ही में S&P Global Ratings ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है। यह अपग्रेड लगभग 20 साल बाद हुआ है।
  • आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। हमारा वैश्विक विकास में योगदान 20% तक पहुंच जाएगा। इसके पीछे बीते 10 सालों में बनी मजबूत मैक्रो इकोनॉमिक स्थिरता है।
  • उद्योग और प्राइवेट सेक्टर की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। क्लीन एनर्जी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, बैटरी स्टोरेज, एडवांस्ड मटीरियल्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने इस बात से साफ संदेश दिया कि देश अब किस तरह से पहले के मुकाबले आगे बढ़ रहा है. पिछले 11 सालों में हुए बदलावों की तरफ पीएम मोदी ने इशारा किया. इसके साथ ही उन्होंने आने वाले समय की योजनाएं जो चल रही हैं. उन पर भी चर्चा की. इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने नए सेक्टरों से आगे आने की अपील भी की है.

भारत कर रहा बड़ा माइलस्टोन हासिल- पीएम

पीएम ने कहा- भारत अब एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने जा रहा है. देश जल्द ही 100 देशों को इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) निर्यात करेगा. भारत की प्रगति का आधार रिसर्च और इनोवेशन है. उन्होंने कहा बाहर (विदेश) से खरीदी गई रिसर्च सिर्फ जीने भर के लिए काफी है, लेकिन भारत की बड़ी आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती हैं. केंद्र सरकार ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतियां और नए प्लेटफॉर्म बनाए हैं.

कोविड के बाद भी भारत आर्थिक बुनियाद मजबूत

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद, भारत ने अपनी आर्थिक बुनियाद को मजबूत रखा है. उन्होंने बताया कि राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत तक नीचे आने का अनुमान है. अर्थव्यवस्था ने शानदार वापसी की है. हम मेड इन इंडिया 6G पर तेजी से काम कर रहे हैं.

पीएम ने यह भी कहा कि भारत छोटे-मोटे बदलावों के बजाय क्वांटम जंप के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत ने पिछले 11 सालों में 60 से ज्यादा अंतरिक्ष मिशन पूरे किए हैं. गगनयान मिशन की तैयारी चल रही है, जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
क्या है भारत का एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली………………

क्या है भारत का एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली..................

आरकॉम और अनिल अंबानी की क्यों बढ़ रही है मुश्किलें……………….

आरकॉम और अनिल अंबानी की क्यों बढ़ रही है मुश्किलें...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend