ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नसुराज के दो बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन…………

UB India News by UB India News
August 13, 2025
in गोपालगंज, पटना, बिहार
0
नसुराज के दो बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन…………

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज (13 अगस्त ) को गोपालगंज में बिहार बदलाव यात्रा के तहत जनसंवाद कार्यक्रम करने पहुंच रहे हैं. जनसुराज के इस कार्यक्रम से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है. गोपालगंज के बरौली विधानसभा के दो बड़े नेताओं ने जनसुराज से इस्तीफा देकर मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. माना जा रहा है कि कई और जनसुराज के नेता इसी महीने इस्तीफा देकर दूसरी पार्टियां ज्वाइन कर सकते हैं. बीजेपी ज्वाइन करनेवाले नेताओं में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-24 के प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह और साफापुर पंचायत के मुखिया सह मांझा मुखिया संघ के अध्यक्ष मंटू सिंह शामिल हैं. दोनों अपने समर्थकों के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए. उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलायी. जायसवाल ने उन्हें पार्टी का गमछा दिया और मिठाई भी खिलाया.

जनसुराज के दो बड़े नेता बीजेपी में शामिल

बता दें कि विकास जनसुराज के संस्थापक सदस्य थे और स्टेट कोर कमिटी के सदस्य भी थे. उन्हें जनसुराज ने पश्चिमी चंपारण का प्रभारी भी बनाया था. कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने जनसुराज से इस्तीफा देने की घोषणा सोशल मीडिया पर किया था. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ , सबका विकास के नारे के साथ वे बीजेपी में शामिल हुए हैं. वे पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे.

जनसुराज छोड़ अब बीजेपी के लिए करेंगे काम

उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने के लिए वे पूरी ताकत के साथ मेहनत करेंगे. बीजेपी में शामिल होने के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, गोपालगज के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.बता दें कि जनसुराज के प्रशांत किशोर के कार्यक्रम होने से लगातार पार्टी में टूट दिखने लगी है. आने वाले विधानसभा चुनाव तक जनसुराज की तस्वीर क्या होगी यह तो समय ही बताएगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों सुन लो, सबक सिखाने का समय आ गया है ……………..

शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों सुन लो, सबक सिखाने का समय आ गया है .................

आवारा कुत्तों पर क्या पलट जाएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या डॉग लवर्स को मिलेगी राहत?

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर फैसला सुरक्षित; SG बोले- मुद्दा सुलझाने की जरूरत, सिब्बल ने कहा- बहस जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend