ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 3 लाख घरों के हाउस नंबर 000 या 0/0000… चुनाव आयोग पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
August 12, 2025
in पटना, बिहार
0
सरकार बनेगी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एसआइआर मामले पर अभी तक चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर निशाना साध रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब सीधे-सीधे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को निशाने पर ले लिया है. तेजस्वी यादव ने रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम होने का दावा किया. इस दौरान उन्होंने विजय कुमार सिंह के राजधानी के बांकीपुर और लखीसराय जिले में दो जगह पर मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी. उन्होंने विजय कुमार सिन्हा की उम्र से लेकर के सीरियल नंबर के बारे में विस्तार से बताया.

तेजस्वी यादव ने चुनावी हलफनामा का जिक्र करते हुए बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में क्रमांक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग गणना फॉर्म को भरा होगा. इनके पास बीएलओ गए होंगे. चाहे वह लखीसराय हो या फिर बांकीपुर तब विजय कुमार सिन्हा ने साइन किया होगा. अगर हस्ताक्षर डिप्टी सीएम ने नहीं किए हैं, तो जो बात हम लोग कह रहे हैं कि पूरे तरीके से फर्जीवाड़ा चल रहा है उसकी उसकी पुष्टि हो जाएगी. या तो चुनाव आयोग की पूरी एसआइआर की प्रक्रिया ही फर्जी है या फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री फर्जी हैं.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

तेजस्वी यादव का विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप

तेजस्वी ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा ने या तो जानबूझकर के दो अलग-अलग सबूत दिए होंगे. तो कभी पटना में वोट देते होंगे तो कभी लखीसराय में भी वोट देते होंगे. अगर विजय कुमार सिन्हा ने दोनों जगह सिग्नेचर किए हैं तो उनकी गलती है और अगर इन्होंने सिग्नेचर नहीं किए हैं तो पूरी प्रक्रिया फर्जी है. यह प्रधानमंत्री के दुलरूवा हैं. अगर साइन नहीं किया है तो इनको सामने आकर बताना चाहिए. चुनाव आयोग से हम लोग निष्पक्षता और पारदर्शिता की बात कर रहे हैं. हम लोगों ने आवाज को उठाया है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस पर तेजस्वी का बयान

चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कई लोग हमसे सवाल पूछ रहे हैं कि हमने जवाब दिया है या नहीं? मैं बताना चाहूंगा कि हमारे ऊपर मीडिया ट्रायल चल रहा है. मीडिया के जरिए से पता चलता है कि हकीकत क्या है? आठ तारीख तक जवाब देना था और सात तारीख को नोटिस शाम को आया. हमने अगले दिन यानी कि आठ तारीख को चुनाव आयोग को जवाब भेज दिया. उन्होंने स्पीड पोस्ट से भेजा, मैंने भी स्पीड पोस्ट से भेज दिया. मेरे जवाब भेजने से पहले ही मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है. नोटिस की जानकारी मुझे नहीं मिलती है. उनका कहना था कि अब मेरा सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग या पटना जिला प्रशासन और लखीसराय जिला प्रशासन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को नोटिस भेजेगा? क्या विजय सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए? जितनी जल्दी हमारे ऊपर कार्रवाई करने की बात कही गई.

बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का आरोप

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर रही है। जब बीजेपी सामने से खत्म नहीं कर पा रही है तो चुनाव आयोग को आगे करके लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। एसआइआर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है। यह बात हम लोगों ने कई बार कही है। हम लोग पूरे प्रमाण के साथ कोर्ट में बात रखेंगे कि कैसा फर्जीवाडा चल रहा है। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री का एसआइआर के बाद भी दो जगह पर मतदाता सूची में नाम है। पुनरीक्षण के बाद भी इससे बड़ा कोई सबूत नहीं है कि कितना बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है.

बिहार के हाउस नंबरों में गड़बड़ी का आरोप

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के तीन लाख घरों के हाउस नंबर 000 या 0/ 0000 हैं. यह मजाक है. यह कौन सी एसआइआर प्रक्रिया है? मुझे लगता है कि विजय सिन्हा और इलेक्शन कमिश्नर को इन चीजों को ईगो में नहीं लेना चाहिए. आप लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हैं. अगर विपक्ष कोई सवाल उठा रहा है, कोई शिकायत कर रहा है या सुझाव दे रहा है तो प्रक्रिया सरल और प्रैक्टिकल होने चाहिए. प्रक्रिया मतदान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए होनी चाहिए न कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए होनी चाहिए.

राहुल गांधी के आरोपों के समर्थन में तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भी बताया कि किस तरीके से हेरा फेरी हुई है, लेकिन यह चलने वाला नहीं है. अब हम लोग भी देखते हैं कि विजय कुमार सिन्हा पर कार्रवाई होती है या नहीं होती है. अगर विजय कुमार सिन्हा गलत पाए गए तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए और उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज होनी चाहिए. अगर चुनाव आयोग गलत पाया जाए तो इलेक्शन कमिश्नर को एसआइआर वापस लेनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

वोटर वेरिफिकेशन पर लगातार दूसरे दिन हंगामा , जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में संसद का एक्शन ,महाभियोग प्रस्ताव मंजूर....................

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई; सुप्रीम कोर्ट आज सुनेगा मामला............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend