ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वोटर वेरिफिकेशन पर लगातार दूसरे दिन हंगामा , जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में संसद का एक्शन ,महाभियोग प्रस्ताव मंजूर………………..

UB India News by UB India News
August 13, 2025
in सांसद
0
बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के दोनों सदन में बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में बड़ा एक्शन हो गया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ शिकायत को गंभीर प्रवर्ति का मानते हुए इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी के गठन का ऐलान किया है.

कैश कांड मामले में इलाहाबाद के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने मंगलवार को महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। स्पीकर ने कहा, ‘मुझे रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए मांग है।’ स्पीकर ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

इससे पहले प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

विपक्ष के हंगामे के कारण विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी बिना चर्चा के 8 विधेयक बिना बहस के ही पास हो गए। लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल, इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल और टैक्सेशन लॉ (संशोधन) बिल पास हुआ।

राज्यसभा में गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्संयोजन से जुड़ा बिल, मर्चेंट शिपिंग बिल, मणिपुर विनियोग बिल और मणिपुर जीएसटी (संशोधन) बिल पास किए गए।

सोमवार को भी विपक्ष के 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला था। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। हालांकि 2 घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया था।

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:08 AM, 12-Aug-2025

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से 10 मिनट भी नहीं चल सकी।

11:08 AM, 12-Aug-2025
विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं का विरोध जारी
कथित मतदाता धोखाधड़ी और एसआईआर मुद्दों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं का विरोध जारी है। सांसदों को ‘मिंता देवी’ नाम की टी-शर्ट पहने देखा गया, जो कथित तौर पर चुनाव आयोग की मतदाता सूची में 124 साल की मतदाता के रूप में सूचीबद्ध हैं।
‘लोकसभा और राज्यसभा की पुरानी कार्यवाही पढ़ लें’
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा के बयान पर कहा, ‘मेरे ख्याल से सांसद जी को संविधान के अलावा इतिहास का ज्ञान नहीं है… चुनाव सुधार पर कई बार इस सदन में चर्चा हुई है… SIR, चुनाव सुधार का या चुनाव का ही हिस्सा है। देश के संविधान ने हर व्यक्ति जो अमूल्य उपहार दिया है, वह है मतदान का अधिकार और कोई सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर उस मताधिकार को छीनेगी तो वह सीधे-सीधे संविधान प्रदत्त अधिकार का हनन होगा… यदि वही खत्म हो गया तो देश में लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा। बेहतर होगा कि वे (मनन कुमार मिश्रा) लोकसभा और राज्यसभा की पुरानी कार्यवाही पढ़ लें, उसमें ये स्पष्ट है।’
10:46 AM, 12-Aug-2025
‘कहीं हार जाते हैं तो चुनाव आयोग गलत काम कर रहा है’
भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा, ‘…वोट चोरी कोई नहीं करता, मुझे लगता है कि वो देश के मतदाताओं पर सीधा आरोप लगा रहे हैं…अगर उन्होंने ईमानदारी से काम किया होता, तो कांग्रेस के यह हालात नहीं होते। देश की जनता ने इनको नकार दिया। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और वो निष्पक्ष रूप से काम कर रही है। अगर वो किसी राज्य में चुनाव जीत जाते हैं, तो चुनाव आयोग ठीक काम कर रहा है लेकिन अगर कहीं हार जाते हैं तो चुनाव आयोग गलत काम कर रहा है…’
10:46 AM, 12-Aug-2025
‘राहुल गांधी को हर चीज में गड़बड़ी नजर आती है’
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, ‘…SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में चर्चा हो रही है…वो चुनाव आयोग के पास अपनी बात रखने नहीं गए थे, वो वहां धरना प्रदर्शन करने गए थे…राहुल गांधी को हर चीज में गड़बड़ी नजर आती है…’
10:44 AM, 12-Aug-2025

विपक्ष का प्रदर्शन
कथित ‘वोट चोरी’ और चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

09:41 AM, 12-Aug-2025
बिहार में एसआईआर पर चर्चा के लिए नोटिस
आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में एसआईआर के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा के लिए नियम-267 के तहत नोटिस दिया।
09:16 AM, 12-Aug-2025

Monsoon Session LIVE: लोकसभा 12 तो राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित; विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

Parliament Monsoon Session, New Income Tax Bill News: संसद का मानसून सत्र की ज्यादातर कार्यवाही हंगामे की भेंट ही चढ़ी है। विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण, कथित ‘वोट चोरी’ जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। आज भी संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई; सुप्रीम कोर्ट आज सुनेगा मामला............

राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..

बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend