ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तिरंगा यात्रा से लेकर मोदी-शाह के भाषणों का प्रचार-प्रसार,ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसी है BJP की रणनीति…………..

UB India News by UB India News
July 31, 2025
in खास खबर, ब्लॉग
0
तिरंगा यात्रा से लेकर मोदी-शाह के भाषणों का प्रचार-प्रसार,ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसी है BJP की रणनीति…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सफल ऑपरेशन सिंदूर के जोश से भरी बीजेपी पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी में हैं. यह यात्रा 10 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश हर एक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में दिए गए भाषणों का प्रचार प्रसार किया जाएगा. 13 से 15 अगस्त के बीच देशभर के सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा.

इससे पहले भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी ने 13 मई से 23 मई तक दस दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली थी. तिरंगा यात्रा के जरिए बीजेपी न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है. यह फैसला लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चली 16 घंटे की चर्चा के बाद लिया है.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

इन स्थलों पर चलाया जाएगा सुरक्षा अभियान

इस यात्रा के साथ-साथ देश भर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और महत्वपूर्ण स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. सुरक्षाबलों और बलिदानियों के साथ ही भारत के रक्षा उपकरणों की प्रशंसा के प्लेकार्ड भी यात्रा में शामिल होंगे. इस यात्रा के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसवालों, युद्ध वीरों और शहीदों का भी सम्मान किया जाएगा. सीमा चौकियों पर अनुमति लेकर दौरे करेंगे और सैनिकों को सम्मानित करेंगे.

इन दिन निकलेगा मौन जूलूस

14 अगस्त को भारत के विभाजन की दुखद याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा. तिरंगा यात्रा के लिए सभी प्रदेशों में एक संयोजक और तीन सदस्यों की कमेटी बनाई जा रही है. राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव सुनील बंसल को इस यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है.

मई में भी निकाली गई थी तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी ने मई महीने में दस दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली थी. यह यात्रा 13 मई से 23 मई तक देश भर में निकाली गई. इस यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मानना और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता का प्रदर्शन करना है. इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना की जय जैसे नारों से आसमान गूंज रहा था. इस यात्रा में लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया.

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों पर हमला कर उन्हें मार दिया था. भारतीय सेना ने पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेने के लिए 6 और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था. इस ऑपरेशन की सफलता को लेकर बीजेपी उन वीर सपूतों को सम्मान देने और भारत की एकजूटता को दिखाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है, जिसकी वजह से यह ऑपरेशन सफल हो पाया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे : ज्ञानेश कुमार

बिहार के SIR को लेकर घमासान, चुनाव आयोग ने विपक्ष से पूछे 3 तीखे सवाल

बिहार में कहा सच हुआ , पीएम मोदी ने मधुबनी से आतंकियों को कड़ी सजा देने का वादा आज पूरा किया……………

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend