ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति की ऐसी माया, कोई समझ नहीं पाया …………..

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in खास खबर, ब्लॉग, महिला युग
0
राजनीति की ऐसी माया, कोई समझ नहीं पाया …………..

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
आजकल अखिलेश यादव मौन हैं. मौन इसलिए नहीं हैं की वो विदेश में हैं, वो मौन इसलिए हैं की बात वोट बैंक की है. जो अखिलेश यादव हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं और ट्वीट करते हैं, वो शांत हैं और शांत भी ऐसे की मानो कुछ हुआ ही ना हो. लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है. ये बात तो उनके परिवार की है, ये बात उनकी अर्धांगिनी की है, जिनके मान-सम्मान पर टिप्पणी की गई है और ये टिप्पणी किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि एक मौलाना ने की है, मौलाना का नाम साजिद रशीदी है. ऐसे में अखिलेश यादव की इस चुप्पी पर हैरानी होती है कि जो व्यक्ति बीच सड़क पर एक हिंदू संत से तू-तू, मैं-मैं करता हो, वो एक मौलाना की टिप्पणी पर चुप हैं.

हिंदू संत से तू-तू-मैं-मैं
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव की अनिरुद्धाचार्य महाराज से हुई बहस की. एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें अखिलेश यादव कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से बहस कर रहे हैं. वायरल वीडियो देखने वाला कोई भी व्यक्ति यह आसानी से समझ सकता है कि अखिलेश यादव मन बनाकर अनिरुद्धाचार्य से बहस कर रहे हैं और उन्हें अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन मौलाना ने जो अखिलेश यादव की पत्नी को लेकर टिप्पणी की, उसपर उनकी जुबां तक नहीं खुल रही है. यही वजह है कि डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी मैदान में उतर गई है.
akhilesh yadav masjid meeting
बात वोट बैंक की है?
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक धर्म विशेष के प्रति झुकाव किसी से छिपा नहीं है. ये वही अखिलेश यादव हैं, जो महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन पर सवाल उठाते रहे हैं. ये वही अखिलेश यादव हैं, जिनकी पार्टी के नेता हिंदू त्योहारों पर सवाल उठाते रहे हैं. लेकिन एक मौलाना की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है. खैर उत्तर प्रदेश की राजनीति की माया भी ऐसी ही है. अखिलेश यादव यह बात बखूबी जानते हैं कि सूबे के मुसलमान उनसे इसी वजह से जुड़े भी हैं. अगर 2011 के जनगणना के हिसाब से बात करें तो उत्तर प्रदेश में मुसलमान 19.26 फीसदी हैं. यानी कि एक बड़ा वोटबैंक, जिसे अखिलेश यादव खिसकने देना नहीं चाहते हैं. अखिलेश यादव यह बात जानते हैं कि अगर उनकी पार्टी या उन्होंने किसी भी तरह की सख्त टिप्पणी मौलाना पर की तो सियासी गणित बिगड़ सकता है और पीडीए का फॉर्मूला भी फेल हो सकता है.
dimple yadav
बीजेपी एमएलसी ने लगाया पोस्टर.
अखिलेश यादव का जबरदस्त विरोध
मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर अखिलेश की मौन को बीजेपी ने आड़े हाथों ले लिया है. यहां तक राजधानी लखनऊ के चौराहों को पोस्टरों से पाट दिया है, जिसपर लिखा है कि धिक्कार है अखिलेश जी. बीजेपी ने तो बीते सोमवार को संसद भवन के मकर द्वार पर डिंपल यादव के सम्मान में विरोध प्रदर्शन किया. सरकार के मंत्री भी अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और इसे शर्मनाक बता रहे हैं.

कैसे शुरू हुआ विवाद
समाजवादी पार्टी के कुछ सांसद संसद भवन के बगल में मौजूद मस्जिद में मीटिंग करने पहुंच गए. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस मीटिंग में सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं, जो साड़ी पहनी हुई थीं. मस्जिद में डिंपल यादव को देख कुछ मौलाना भड़क गए और उन्होंने सवाल उठाना शुरू कर दिया. इसी कड़ी में ऑल इंडिया इस्लामिक असोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव पर ऐसी टिप्पणी कर दी की, हम यहां लिख भी नहीं सकते. इसके बाद से ही यह सारा विवाद शुरू हुआ है.

UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
आज संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम टेरर अटैक पर चर्चा ,पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकवादी मारे गए, लोकसभा में अमित शाह का ऐलान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में कहा कि किसी भी विश्व नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा ……………………

'ऑपरेशन सिंदूर' पर लोकसभा में कहा कि किसी भी विश्व नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा ........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend