ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू ,बीजेपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन …….

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in महिला युग
0
मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू ,बीजेपी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समाजवादी पार्टी की सांसद और पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लगातार हंगामा जारी है। अभद्र टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है। इस बीच अब यूपी पुलिस ने इस मामले में मौलाना रशीदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कहां दर्ज हुआ केस?

सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रवेश यादव और सौरभ यादव नाम के लोगों की शिकायत पर दर्ज पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 लगाई गई हैं.  ये धाराएं महिलाओं के सम्मान, धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक शांति से जुड़ी हैं. पुलिस ने केस संख्या 290/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इन धाराओं के तहत अधिकतम सजा 3 से 5 साल तक की हो सकती है, साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टीवी डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद से ही काफी हंगामा शुरू हो गया है। सोमवार को डिंपल यादव के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

बांसुरी स्वराज का अखिलेश पर निशाना

सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा- “पूरा विपक्ष चुप क्यों है? डिंपल यादव की अपनी पार्टी चुप क्यों है? उनके पति (अखिलेश यादव) ने अभी तक इस बयान के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई है? ‘मौनं लागू: लक्षणम्’। क्या तुष्टिकरण की राजनीति एक महिला सांसद की गरिमा से ज़्यादा महत्वपूर्ण है?”

एनडीए के सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर संसद भवन के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान सासंदों की तरफ से नारे लगाए गए कि महिला विरोधी मानसिकता नहीं सहेंगे- नहीं सहेंगे.

आज संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले बीजेपी सांसदों ने महिला सम्मान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह यह रही कि एक टीवी डिबेट में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रमुख मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। बीजेपी-एनडीए के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया और सवाल उठाए कि आखिर इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने चुप्पी क्यों साध रखी है।

कौन हैं मौलाना साजिश रशीदी?

मौलाना साजिद रशीदी ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. वो अक्सर देश के कई मुद्दों पर बयान देते दिखाई देते हैं. साथ ही कई न्यूज डिबेट शो में वो आपको बैठे हुए और देशभर के मामलों पर अपनी राय देते रहते हैं. हालांकि डिंपल यादव को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद सपा असहज हो गई है. अब एनडीए की तरफ से अखिलेश यादव को ही इस मुद्दे पर घेरा जा रहा है.

मौलाना साजिद बोले- मैंने क्‍या गलत कह दिया?

डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद बुरी तरह घिर गए हैं. उन्होंनेअब कहा है कि समाजवादी पार्टी के सांसद डिंपल यादव पर उन्होंने कोई अमर्यादित बयान नहीं दिया है. वो मुसलमान हैं, इसकी वजह से उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. साजिद ने कहा है कि उन्हें पता चला है कि उनके खिलाफ एफआईआर हो गई है. लेकिन मैंने ऐसा क्या कह दिया है कि उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो रही है.

साजिद रशीदी ने कहा था, मैं आपको एक फोटो दिखाता हूं. आप भी वह फोटो देखकर शरमा जाएंगे. मैं नाम नहीं लेता, सब जानते हैं. जो मोहतरमा उनके साथ थी. दो औरते थीं. एक महिला अपने मुस्लिम लिबास में थी. सिर पर दुपट्टा था. वह इकरा हसन थीं. जो मोहतरमा थी डिंपल यादव जी, आप उनकी पीठ का फोटो देख लीजिए. … बैठी हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में शामिल होंगे शशि थरूर; क्या कांग्रेस देगी मौका?

दिल्ली हाईकोर्ट से पी चिदंबरम को बड़ी राहत

'पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दे दी क्लीन चिट...', चिदंबरम के बयान पर मचा सियासी घमासान.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend