ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

UB India News by UB India News
July 25, 2025
in सांसद
0
संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट चल पाई। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि राज्यसभा में कार्यवाही जारी है।

उधर संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया।

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा बिहार में SIR और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर हंगामे के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन गतिरोध कायम रहा था। बता दें कि लोकसभा एवं राज्यसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही 2 बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। दोनों सदनों में प्रश्नकाल एवं शून्यकाल सामान्य ढंग से नहीं चल पाए थे। बता दें कि अगले सप्ताह लोकसभा एवं राज्यसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराये जाने के आसार हैं।

संसद में आज भी हंगामे के आसार

संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि संसद में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा हो। विपक्ष इन मुद्दों पर PM मोदी से जवाब देने की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि हंगामे की वजह से पिछले तीन दिनों से संसद नहीं चल पा रही है।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में कामकाज नहीं हो पाने को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि सरकार संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष तमाम मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, आखिर सरकार इसकी मंजूरी क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि संसद के पिछले सत्र में सत्ता पक्ष में हंगामा किया था।

विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

बता दें कि पिछले तीन दिनों से वोटर लिस्ट रिवीजन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के बयान पर संसद में भारी बवाल हुआ है। आज भी संसद में हंगामे के आसार दिख रहे हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रोटेस्ट किया है। बैनर और पोस्टर के साथ जमकर नारेबाजी हुई है।

संजय सिंह ने भी दिया कार्य स्थगन नोटिस

AAP सांसद संजय सिंह ने भी नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी निहितार्थ पर चर्चा की मांग की है।

रंजीत रंजन ने दिया कार्य स्थगन नोटिस

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया है, जिसमें बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी निहितार्थ पर चर्चा की मांग की गई है।

 

  • राज्यसभा के 5 सांसदों का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। इनमें एम मोहम्मद अब्दुल्ला, एन चंद्रशेखरन, एम षणमुगम, वाइको, पी विल्सन शामिल हैं। पांचों सांसदों ने सदन में विदाई भाषण दिया।
  • भाजपा सांसद कंगना रनोट ने कहा, विपक्ष की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। देश संसद में उनके व्यवहार को देख रहा है। वे सदन में अनावश्यक हंगामा करके लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटते हैं। वे रोज वेल में घुस जाते हैं। मंत्री रोज पूरी तैयारी से आते हैं, लेकिन वे किसी को मुद्दों पर बोलने नहीं देते।

  • कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, हमारा मानना है कि इसके खिलाफ लड़ाई अभी जारी है और यह जारी रहनी चाहिए। हमें लगता है कि चुनाव आयोग सच्चाई को जरूर स्वीकार करेगा और लोगों को वोट देने से वंचित नहीं किया जाएगा। फिलहाल, यह आंदोलन जारी रहेगा।
  • RJD सांसद मनोज झा ने कहा, अगर हमारे चुनाव आयोग का व्यवहार बांग्लादेश चुनाव आयोग जैसा है, तो पार्टियों और नागरिकों के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। क्या वे एक भी विदेशी मतदाता का नाम बता सकते हैं, और अगर यह सरकार ऐसे इरादों से बिहारियों को बेदखल करने की योजना बना रही है, तो वे आग से खेल रहे हैं।
  • आप सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली और बिहारी लोगों के घर और दुकानें तोड़ी जा रही हैं। बिहार के लोगों को दिल्ली में परेशान किया जा रहा है, उन्हें बिहार में मतदाता सूची से हटाया जा रहा है, इसीलिए हम विरोध कर रहे हैं।
  • शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, जिस तरह से बिहार चुनाव में SIR को लाया गया है, उसने बिहार के मतदाताओं को आश्वस्त करने के बजाय कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बार-बार ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जिन्हें हासिल करना मुश्किल है और कई परिवारों के पास ये दस्तावेज नहीं हैं। पूरी प्रक्रिया के लिए दी गई समय-सीमा और जिन मतदाताओं के नाम काटे जाने की संभावना है, उन पर सवाल उठते हैं। हमें वाकई यह जानने की ज़रूरत है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन सभी मतदाताओं के साथ क्या हुआ। क्या उनका दुरुपयोग किया गया?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
भारत-यूके संबंधों में नया अध्याय, जल्द होगा मेगा रोडमैप और FTA पर दस्तखत

भारत-यूके संबंधों में नया अध्याय, जल्द होगा मेगा रोडमैप और FTA पर दस्तखत

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र का चौथा दिन ,सदन में आज भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित……………

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र का चौथा दिन ,सदन में आज भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend