ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कॉम्फेड मुख्यालय में स्थापित होगा इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, खर्च होंगे ₹28.50 करोड़

UB India News by UB India News
July 23, 2025
in कारोबार, कृषि, खास खबर, पटना, बिहार
0
कॉम्फेड मुख्यालय में स्थापित होगा इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, खर्च होंगे ₹28.50 करोड़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना: बिहार के दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों, व्यवसायियों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि कॉम्फेड मुख्यालय इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस पर कुल ₹28.50 करोड़ खर्च होंगे। यह जानकारी राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2027-28 तक कुल ₹28.50 करोड़ के अनुमानित व्यय पर कॉम्फेड मुख्यालय , पटना में एक केंद्रीकृत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी ) की स्थापना की जाएगी। इसी योजना के तहत वर्ष 2025-26 में ₹16.39 करोड़ सहायक परिसंपत्तियों के निर्माण पर व्यय किये जाएंगे।

क्या है इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर?

इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की लगभग 4000 वर्गफुट क्षेत्र में स्थापना की जाएगी, जो 24×7 सभी डेयरियों, बल्क मिल्क कूलरों, शीतकरण केन्द्रों व समितियों से जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर आधुनिक IOT उपकरणों एवं GPS मॉनिटरिंग सिस्टम से युक्त होगा, जिससे दूध संग्रहण, परिवहन व वितरण की प्रत्येक गतिविधि पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी। यह ऐतिहासिक परियोजना न केवल कॉम्फेड की कार्य प्रणाली को डिजिटली रूपांतरित करेगी।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

दुग्ध उत्पादकों को क्या होगा फायदा?

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन, वितरण और निगरानी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य योजना के अंतर्गत आइसीसीसी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसानों के हित में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने हेतु निरंतर संकल्पित है। यह कमांड सेंटर पारदर्शिता, गुणवत्ता और दक्षता के साथ दुग्ध व्यवसाय में नई दिशा का सूत्रपात करेगा। इससे दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लाखों किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

आइसीसीसी बनने के क्या होगा लाभ?

  • डाटा लॉगर की सहायता से दूध वाहनों में तापमान नियमन व गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • सिस्टम में प्राप्त आंकड़ों का वास्तविक समय विश्लेषण (Real-Time Monitoring) कर निर्णय प्रक्रिया को अधिक सटीक और तेज बनाया जाएगा।
  • CCTVs द्वारा परिसरों की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अनियमितता व दुर्घटनाओं की त्वरित पहचान संभव होगी।
  • किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने हेतु Direct Benefit Transfer (DBT) को ICCC से एकीकृत किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता व शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

भारत-यूके संबंधों में नया अध्याय, जल्द होगा मेगा रोडमैप और FTA पर दस्तखत

भारत-यूके संबंधों में नया अध्याय, जल्द होगा मेगा रोडमैप और FTA पर दस्तखत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend