अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मंगलवार दोपहर एक अजीब घटना ने हड़कंप मचा दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में किसी अनजान व्यक्ति ने एक वस्तु फेंकी, जिसके बाद पूरे परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया. अचानक से सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बढ़ गई और मीडिया को तत्काल ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया. करीब 30 मिनट तक अफरातफरी के माहौल के बाद सीक्रेट सर्विस ने ‘ऑल-क्लियर’ का ऐलान किया और प्रेस को फिर से बाहर जाने की अनुमति दी गई.
घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में थे और पेनसिल्वेनिया जाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, इस घटना का उनके प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ा, और वे अपने तय समय पर पेनसिल्वेनिया रवाना हो गए।



पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक हुई व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर हाल के सालों में घुसपैठ, साइबर हमले और गोपनीय जानकारी के लीक जैसे कई मामले सामने आए हैं।
मार्च 2025- व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने गलती से सिग्नल ऐप पर एक पत्रकार को यमन में मिलिट्री हमलों की सीक्रेट प्लानिंग भेज दीं थी। व्हाइट हाउस ने इसे “होक्स” कहकर खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था।
फरवरी 2025- व्हाइट हाउस में इलॉन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस इंस्टॉल की गई थी, लेकिन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ गया था, क्योंकि स्टारलिंक कनेक्शन की निगरानी नहीं की जा रही थी।
अप्रैल 2023- एक छोटा बच्चा व्हाइट हाउस की फेंसिंग के बीच से घुस गया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे उसके माता-पिता के पास वापस ले जाकर लॉकडाउन लागा दिया था।
सितंबर 2014- उमर गोंजालेज नाम का एक इंसान व्हाइट हाउस की फेंसिंग फांदकर इमारत में घुस गया था। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डॉयरेक्टर जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था।

ट्रंप पर पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला
व्हाइट हाउस के बारे में जानिए…
- व्हाइट हाउस का कंस्ट्रक्शन 1792 और 1800 के बीच हुआ है।
- इसका डिजाइन आयरिश आर्किटेक्ट जेम्स होबान ने तैयार किया था।
- 1801 में थॉमसन जेफरसन के व्हाइट हाउस में शिफ्ट होने के बाद इसका विस्तार किया गया।
- 1814 में वॉर के दौरान ब्रिटिश सेना ने इसमें आग लगा दी थी।
- इसके बाद 1815 से 1817 तक इसका फिर से निर्माण किया गया।
- इस बार आर्किटेक्ट बेंजमिन हेनरी के साथ मिलकर होबान ने इसका डिजाइन तैयार किया था।
- मौजूदा दौर में व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स में एग्जीक्यूटिव रेजिडेन्स, वेस्ट विंग, ईस्ट विंग और इसेनहाउर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग हैं।
- गेस्ट के रहने के लिए ब्लेयर हाउस है। व्हाइट हाउस का एग्जीक्यूटिव रेजिडेंस छह मंजिला है।
- व्हाइट हाउस के दो माले बेसमेंट में हैं, बाकी के चार माले ऊपर हैं।







