ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हत्या या हादसा? पटना से लापता बैंक मैनेजर की रहस्यमय मौत, कुएं से मिला शव

UB India News by UB India News
July 15, 2025
in अपराध, पटना
0
हत्या या हादसा? पटना से लापता बैंक मैनेजर की रहस्यमय मौत, कुएं से मिला शव

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से सोमवार रात एक निजी बैंक के मैनेजर अभिषेक वरुण रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। अब उनका शव शव मंगलवार को बेउर थाना क्षेत्र के एक कुएं से बरामद किया गया है। अभिषेक की गुमशुदगी के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निवासी अभिषेक वरुण सोमवार देर रात अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी से लौटे थे। उनकी पत्नी घर आ गईं, लेकिन अभिषेक ने बाद में आने की बात कही थी, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था।

देर रात आया फोन कॉल

अभिषेक के भाई के अनुसार, देर रात लगभग 2:45 बजे अभिषेक ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस कॉल के तुरंत बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। रात भर इंतजार के बाद भी जब अभिषेक घर नहीं लौटे, तो मंगलवार सुबह उनकी पत्नी ने कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया।

बेउर इलाके में मिली आखिरी लोकेशन

पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जिसकी आखिरी लोकेशन बेउर थाना क्षेत्र में मिली। यह इलाका अभिषेक के आखिरी बार देखे जाने की जगह से लगभग चार किलोमीटर दूर एक सुनसान क्षेत्र है। कंकड़बाग थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

कुएं से मिला बैंक मैनेजर का शव

आज सुबह अभिषेक का शव बेउर इलाके के एक कुएं से मिलने के बाद पुलिस ने उनके निधन की पुष्टि की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई और रहस्य छुपा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, हुआ स्प्लैशडाउन .18 दिन बाद स्पेस से हुई सफल वापसी

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, हुआ स्प्लैशडाउन .18 दिन बाद स्पेस से हुई सफल वापसी

मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर…’, शुभांशु शुक्ला के धरती पर लौटने पर बोले पीएम मोदी

मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर...', शुभांशु शुक्ला के धरती पर लौटने पर बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend