ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रुपए के सामने डॉलर हुआ नतमस्तक, लगातार दूसरे दिन अमेरिका को पिलाया पानी

UB India News by UB India News
June 28, 2025
in कारोबार
0
रुपये में डॉलर के मुकाबले एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय रुपए के सामने अमेरिकी डॉलर की हालत पतली होती जा रही है, लगातार दूसरे दिन डॉलर के मुकाबले रुपए मजबूत हुआ है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के मजबूत निवेश और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.49 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के थोड़ा मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त हालांकि थोड़ी थम गई.

कितना मजबूत हुआ भारतीय रुपया?

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.50 पर खुला. फिर 85.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है. रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.72 पर बंद हुआ. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.24 पर आ गया.

RELATED POSTS

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

बुधवार को 3 पैसे गिरा था रुपया

बुधवार को रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, भारतीय रुपये और शेयरों में मजबूती देखी गई है, जिसका मुख्य कारण कमजोर अमेरिकी डॉलर सूचकांक और आईपीओ के माध्यम से डॉलर का निवेश बढ़ना है. अमेरिका में ब्याज दरों में अपेक्षा से पहले कटौती की अटकलों के बीच डॉलर सूचकांक तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है.

शेयर बाजार में दिखा रुपए का दम

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक की बढ़त के साथ 83,985.09 अंक पर जबकि निफ्टी 73.5 अंक बढ़त के साथ 25,622.50 अंक पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 4, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

Next Post
संविधान में लिखे समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द का मतलब क्या है?

संविधान में लिखे समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द का मतलब क्या है?

क्या पिता लालू यादव की वजह से मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे तेजस्वी?

क्या एक बार फिर RSS ने लालू यादव को थमा दिया ब्रह्मास्त्र......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend