ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ पीडीए की काट के तौर पर अखिलेश शासन की याद दिला रहे………

UB India News by UB India News
June 27, 2025
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
होली से पहले योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए में 4% की बढ़ोत्तरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के पीडीए को हिंदू एकजुटता से काटने की कोशिश की. उन्होंने ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ का नारा दिया. जिसके बाद प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में से बीजेपी ने सात सीटें जीत ली. इसमें कुंदरकी की वह सीट भी शामिल थी जो समाजवादी पार्टी की मजबूत गढ़ मानी जाती थी. लेकिन अब एक बार फिर मुख्यमंत्री 2027 से पहले सपा सरकार के दौरान बदहाल कानून-व्यवस्था को हवा देने में जुटे हैं, ताकि 2027 में जीत हैट्रिक लगा सकें. इतना ही नहीं बेहतर कानून-व्यवस्था और दंगा मुक्त प्रदेश के नारे से वे पीडीए को भी कमजोर करना चाहते हैं.
दरअसल, इन दिनों मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं वे इस बात का जिक्र करना नहीं भूलते कि पूर्व की सपा सरकार में प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी. प्रदेश में संगठित अपराध और माफियाओं को बोलबाला था. बहन-बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे. प्रदेश में कोई निवेश नहीं आ रहा था. वह यह भी कहना नहीं भूलते कि पिछली सरकारों की उपलब्धि क्या थी? जातीय संघर्ष कराकर, परिवारवाद के नाम पर एक जनपद-एक माफिया देना ही पिछली सरकारों की उपलब्धि रही है. मुख्यमंत्री का दावा है कि आज प्रदेश सुरक्षित हैं.  बड़ी-बड़ोई कंपनियां निवेश कर रही हैं, जिससे लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है.

प्रदेश को दंगा मुक्त करने का दावा

मुख्यमंत्री यह भी बताते हैं कि किस तरह से उनके करीब आठ साल के शासन काल में अपराधियों, गुंडों, माफियाओं की कमर तोड़ दी गई. आज बेटियों से छेड़खानी करने वालों का सामना यमराज से हो रहा है. वे यह भी कहते हैं कि आज प्रदेश दंगा मुक्त है.  उनके शासन काल में दंगे की कोई घटना नहीं हुई और यही राम राज की भी परिकल्पना थी.

चुनाव में कानून व्यवस्था अहम मुद्दा

जानकार भी मानते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हमेशा से ही एक अहम मुद्दा हुआ है और योगी सरकार में इसे लेकर गंभीरता से भी काम किया गया है. पिछले आठ सालों में पुलिस एनकाउंटर में करीब 280 बदमाशों को ढेर किया गया, तो वहीं हजारों को लंगड़ा कर उन्हें जेल भेजा गया. भूमाफियाओं से अरबों की जमीन मुक्त करवाई गई. कई नामी माफियाओं के साम्राज्य का सफाया हो गया, जिसमें सबसे बड़ा नाम माफिया अतीक अहमद और मुख़्तार अंसारी का है. जानकारों का मानना है कि मतदाता कानून-व्यवस्था को लेकर जरूर वोट करता है. यही वजह है कि योगी अपने हर भाषण में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं.

अखिलेश पीडीए को प्रताड़ित करने का आरोप

हालांकि, समाजवादी पार्टी के मुखिया योगी सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर तमाम सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है की योगी सरकार में पुलिस पीडीए समाज के लोगों को प्रताड़ित कर रही है. इतना ही नहीं अखिलेश यादव पुलिस विभाग में तैनाती को लेकर भी पड़ा की अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

शेयर बाजार में इस स्टॉक ने मचाया गदर, एक ही दिन में लगाई 620 रुपये की लंबी छलांग

भारतीय सेना ने पाक को दी चेतावनी, घुसकर मारेंगे…………

भारतीय सेना ने पाक को दी चेतावनी, घुसकर मारेंगे............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend