ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमें लगा कि भारत ने परमाणु हमला कर दिया…………………………

UB India News by UB India News
June 23, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो आज भारत आएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व पाक विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि जब आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए तो हमें लगा कि भारत ने परमाणु हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसी क्रूज मिसाइलें तैनात की थीं, जो परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम थीं और हमारे पास सिर्फ कुछ सेकेंड थे, ये तय करने के लिए कि ये परमाणु हमला है या नहीं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में नौ लोगों के डेलीगेशन को अलग-अलग देशों के दौरे पर भेजा है, जो दुनियाभर में घूम-घूम कर भारत के साथ लड़ाई में पाक सेना की बहादुरी का बखान कर रहे हैं.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

सोमवार (23 जून, 2025) को लंदन में द संडे टाइम्स से बात करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दोहरे उपयोग वाली क्रूज मिसाइल तैनात की थीं, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम थीं और पाकिस्तान को कुछ सेकेंड में ही फैसला करना था कि क्या यह परमाणु हमला है.’

बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में आपको आसमान में मिसाइली हमलों की तस्वीरें देखकर कुछ सेकेंड में ही फैसला लेना होता है कि क्या इस मिसाइल का इस्तेमाल न्यूक्लियर हमले के लिए किया जाएगा या नहीं? और सिर्फ इन चंद सेकेंड में ही हमने फैसला लिया.’

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भले संघर्ष विराम हो गया है, लेकिन शांति स्थापित नहीं हुई है और यह बहुत परेशानी की बात है. बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने सैन्य संघर्ष को सबसे निम्न स्तर पर ला दिया है, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि ये खतरनाक स्थिति है. बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सीजफायर होने के बावजूद पाकिस्तान और भारत इस वक्त जंग के सबसे करीब हैं क्योंकि क्षेत्र में हालात अविश्वसनीय रूप से खतरनाक हैं.

बिलावल भुट्टो जरदारी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना भारत पर भारी पड़ी फिर भी पाकिस्तान सीजफायर के लिए इसलिए तैयार हो गया क्योंकि अमेरिका ने वादा किया था कि टकराव के सभी बिंदुओं पर बाद में चर्चा की जाएगी. बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि लेकिन अब ऐसा कुछ हो नहीं रहा है. हम नहीं चाहते हैं कि युद्ध विराम के परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सहजता का झूठा एहसास हो क्योंकि अभी भी खतरा बना हुआ है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
विदेश से जुड़े विषय पर हम सभी एक …………….

मोदी सरकार की विदेश नीति पर कांग्रेस असहज !

ईरान-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध का आज 11वां दिन , इजरायल ने ईरान को भेजा युद्ध खत्म करने का संदेश ! Live Updates:

ईरान-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध का आज 11वां दिन , इजरायल ने ईरान को भेजा युद्ध खत्म करने का संदेश ! Live Updates:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend