ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शांति की राह पर आए ईरान, नहीं तो और बड़े हमले होंगे’ : डोनाल्ड ट्रंप

UB India News by UB India News
June 23, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
शांति की राह पर आए ईरान, नहीं तो और बड़े हमले होंगे’ : डोनाल्ड ट्रंप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि ईरान पिछले 40 वर्षों से मिडिल ईस्ट को धमकी दे रहा था। अब उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में शांति की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि ईरान को अब शांति के रास्ते पर आ जाना चाहिए, नहीं तो अगला कदम और भयावह होगा। ट्रंप ने कहा कि हमने सबसे कठिन टारगेट का चुना था और  कल रात उसमें सफलता पाई है। अभी कई और टारगेट हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया की कोई सेना ऐसा नहीं कर सकती जैसा कल रात अमेरिका की सेना ने किया। ट्रंप ने कहा कि ईरान दुनिया में आतंकियों को पैदा कर रहा था और उसके परमाणु ठिकाने दुनिया के लिए खतरा बन रहे थे।

शानदार सैन्य सफलता

RELATED POSTS

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारा उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और दुनिया के नंबर एक आतंक प्रायोजक देश द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। आज रात, मैं दुनिया को बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी। ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।”

ईरान शांति की राह पर आए, नहीं तो…

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा ” ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े होंगे। पिछले 40 वर्षों से ईरान और अमेरिका के लिए खतरा बना हुआ है है। वे हमारे लोगों को मार रहे हैं, उनके हाथ उड़ा रहे हैं, सड़क किनारे बमों से उनके पैर उड़ा रहे हैं… उनके जनरल कासिम सुलेमानी ने बहुत से लोगों को मार डाला। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह जारी नहीं रहेगा।”

नेतन्याहू के बारे में क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया, जैसा कि शायद पहले किसी टीम ने नहीं किया, और हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं। मैं इजरायली सेना को उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

अभी कई टारगेट बाकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ” याद रखें, अभी कई टारगेट बचे हुए हैं। हमने जिन पर टारगेट को निशाना बनाया उनमें सबसे कठिन थी, और शायद सबसे घातक भी। लेकिन अगर शांति जल्दी नहीं आती है, तो हम पूरी गति के साथ अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे। उनमें से अधिकांश को कुछ ही मिनटों में नष्ट किया जा सकता है…”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

by UB India News
July 8, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

इतिहास में इकलौते नेता; इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर हम हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. ………………..

इतिहास में इकलौते नेता; इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर हम हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. ………………..

by UB India News
July 8, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे हैं और मंगलवार उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’...

Next Post
ईरान का पलटवार, परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायली शहरों पर मिसाइल हमला, तेल अवीव में धमाके

ईरान का पलटवार, परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायली शहरों पर मिसाइल हमला, तेल अवीव में धमाके

फिर फंस गए ट्रम्प!

ईरान पर हमले के बाद ट्रंप को अब होगा चुनौतियों से असली सामना !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend