ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान में हर पल मौत की दस्तक… परमाणु ठिकानों से लीक हो रहे न्यूक्लियर रेडिएशन से मचेगी तबाही

UB India News by UB India News
June 14, 2025
in खास खबर, पर्यावरण
0
ईरान में हर पल मौत की दस्तक… परमाणु ठिकानों से लीक हो रहे न्यूक्लियर रेडिएशन से मचेगी तबाही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले के बाद देश में हर पल मौत दस्तक दे रही है, बेशक ईरान परमाणु रेडिएशन लीक होने से इन्कार कर रहा हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की ओर से यूएन को जानकारी दी गई है वह रूह कंपा देने वाली है.

ईरान के नतांज परमाणु ठिकाने पर एक दिन पहले इजराइल ने हमला किया था. ईरान ने कहा था कि यह हमला महज सतह पर हुआ है और इससे नयूक्लियर रेडिएशन लीक होने की संभावना नहीं है. हालांकि अब अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA के प्रमुख रॉफेल ग्रॉसी ने ईरान के इस झूठ से पर्दा उठाया है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी दी है कि ईरानी परमाणु संयंत्र पर इजराइल के हमले के बाद बाहरी तौर पर तो नहीं, लेकिन आंतरिक न्यूक्लियर रेडिएशन हो रहा है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

IAEA चीफ ग्रॉसी ने क्या कहा?
IAEA चीफ ग्रॉसी ने कहा कि इजराइल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला कर उसके ऊरी हिस्से को नष्ट कर दिया है, इस हमले से जमीन के अंतर स्टोर किए गए यूरेनियम संवर्धन को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी साइट पर नयूक्लियर रेडिएशन शुरू हो गया है. उनके मुताबिक हमले में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है, हो सकता है इससे सेंट्रीफ्यूज प्रभावित हुए हों और उसी वजह से लीकेज हो रहा है.

अभी कर सकते हैं कंट्रोल
IAEA ने कहा कि नताज परमाणु केंद्र के आसपास बाहर तो अभी तक ये रेडिएशन नहीं पहुंचता है, लेकिन आंतरिक तौर पर लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि ग्रॉसी ने कहा कि अगर अभी उचित प्रबंध किए जाएं तो इसके खतरे को टाला जा सकता है. उन्होंने IAEA बोर्ड ऑफ गर्वर्नर्स को बताया कि उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने के लिए कहा है. ग्रॉसी ने कहा कि अगर इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो वह ईरान के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकते हैं.

इजराइल ने चलाया था राइजिंग लायन अभियान
ईरान के परमाणु संयंत्रों को जमींदोज करने के लिए इजराइल की ओर से राइजिंग लॉयन अभियान चलाया गया था. इस अभियान का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पटरी से उतारना ही है. इस अभियान के तहत ईरान में कई परमाणु और सैन्य स्थलों पर हमले किए गए. इजराइली सेना के मुताबिक इस हमले को अंजाम देने के लिए 200 से अधिक लड़ाकू विमान तैनात किए गए थे. हमले में आईआरजीसी के कमांडर हुसैन सलामी और खामेनेई के प्रमुख सलाहकार अली शमखानी भी मारे गए थे.

ग्रॉसी ने कहा कि ये चिंताजनक
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन की ओर से दावा किया गया है कि किसी तरह का रिसाव नहीं हुआ है, ईरान के प्रवक्ता बेहरोज कमालवंदी ने कहा कि सब ठीक है और जल्द ही इसका संचालन फिर शुरू होगा. हालांकि ग्रॉसी ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने कई परमाणु केंद्रों के प्रभावित होने की जानकारी दी है. उन्होंने ये भी कहा कि ये घटनाक्रम बेहद चिंताजनक है. किसी भी दशा में किसी भी देश की परमाणु सुविधाओं को निशाना नहीं बनाना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
क्‍या दोबारा होगी नीट की परीक्षा? रद्द होगा नीट रिजल्‍ट

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी ,टॉप 10 में कौन?

‘मेडे, नो थ्रस्ट, लूजिंग पावर, अनएबल टु लिफ्ट……………………

सब ठीक था, फिर भी इतना गलत कैसे हो गया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend