ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने सेना और 140 करोड़ लोगों का अपमान किया, ये देशद्रोह से कम नहीं…………

UB India News by UB India News
June 4, 2025
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस ओबीसी-एससी-एसटी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसपर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने सरकार पर सरेंडर करने का आरोप लगाया है। अब भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पूरे मामले राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। जेपी नड्डा ने कहा है कि राहुल गांधी ने सेना और देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान किया है। आइए जानते हैं कि जेपी नड्डा ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था?

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी-RSS वालों को सरेंडर की आदत है। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती को कभी सरेंडर नहीं होता। ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए। BJP-RSS का करैक्टर है कि वो हमेशा झुकते हैं। ट्रंप ने मोदी जी को इशारा किया, तो उन्होंने ट्रंप के आदेशों का पालन किया।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

यह देशद्रोह से कम नहीं– जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा- “राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है। अगर कोई पाकिस्तानी भी ऐसा कहता तो हम उस पर हँसते भी लेकिन जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में तबाही मचाई, उसके बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की लेकिन राहुल गाँधी ऐसा बोल रहे हैं! यह देशद्रोह से कम नहीं है।”

नड्डा ने बताई सेना की कामयाबियां

जेपी नड्डा ने कहा- “भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी घुस कर उसके 11 एयरबेस को तबाह किया, 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया, 150 से ज्यादा आतंकी मारे। पाकिस्तान तो रोते-रोते दुनिया को बता रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 18 जगह हमला करके सब कुछ तबाह कर दिया और राहुल गाँधी देश के सरेंडर की बात कर रहे हैं। राहुल गाँधी को पता होना चाहिए कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता की घोषणा सरकार ने या भाजपा के किसी प्रवक्ता ने नहीं की थी, बल्कि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी। “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना के बहादुरी, शौर्य एवं पराक्रम का उद्घोष है।”

सरेंडर कांग्रेस की dictionary में है- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा- “वास्तव में जिनकी नीतियाँ सरेंडर की रही हो, उसे इसके आगे कुछ सूझ भी नहीं सकता- क्यों, ऐसा ही है न राहुल गाँधी जी? राहुल गाँधी, सरेंडर आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है। लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की dictionary में है, आपके DNA में है। राहुल गांधी, आपको अपनी पार्टी की सरकारों का कार्यकाल याद करना चाहिए किस तरह आपने इतिहास में  ‘सरेंडर’ किया। आपने आतंकवाद के सामने सरेंडर किया, शर्म-अल-शेख में सरेंडर किया, 1971 की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में टेबल पर सरेंडर किया, सिंधु जल समझौते में सरेंडर किया, हाजी पीर का दर्रा सरेंडर किया, छम्ब सेक्टर का 160 किमी का इलाका सरेंडर किया, 1962 की लड़ाई में सरेंडर किया, 1948 में सरेंडर किया और यहाँ तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने सरेंडर किया।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
RCB की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

RCB की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटना में गोलमेज वार्ता का आयोजन………

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटना में गोलमेज वार्ता का आयोजन.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend