ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसके कारण लालू यादव ने बेदखल किया तेजप्रताप को …………

UB India News by UB India News
May 27, 2025
in खास खबर, पटना, राजद
0
किसके कारण लालू यादव ने बेदखल किया तेजप्रताप को …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते 3 दिनों से तेजप्रताप यादव अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर वायरल हैं। RJD सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया है।

तेजप्रताप का पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच उनकी अनुष्का के साथ फोटो-वीडियो वायरल हुईं है, जिसे देखकर दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके हैं।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

इस रिपोर्ट में जानिए, कौन हैं अनुष्का यादव और तेजप्रताप से उनकी मुलाकात की कहानी क्या है…।

अनुष्का RJD सुप्रीमो लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय की पत्नी की दूर की रिश्तेदार हैं। उसका पूरा परिवार पटना के ही लंगरटोली में रहता है। अनुष्का के पिता मनोज यादव की जान पहचान नागेंद्र राय की पत्नी से थी।

मनोज का परिवार अक्सर नागेंद्र के घर आता जाता था। नागेंद्र और तेजप्रताप दोनों चचेरे भाई हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि नागेंद्र के घर आने जाने के दौरान ही तेजप्रताप और अनुष्का की पहली मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ती चली गई। उन दिनों अनुष्का पटना के बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी। कई बार दोनों को पटना के कई इलाके में खासकर गांधी मैदान एरिया में देखा गया था।

तेजप्रताप ने अनुष्का के भाई को बनाया नेता

अनुष्का के भाई आकाश यादव की महत्वाकांक्षा नेता बनने की थी। मेल-जोल बढ़ने पर तेजप्रताप ने आकाश को राजनीति में आने का ऑफर दिया।

तेजप्रताप तब छात्र राजद के संरक्षक थे। कहा जाता है कि अनुष्का के कहने पर ही तेजप्रताप यादव ने आकाश को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

अनुष्का के भाई को हटाया तो भिड़ गए थे तेजप्रताप

आकाश तेजप्रताप खेमे के नेता थे। वह उनके लिए काम करते थे। अगस्त 2021 में उन्होंने छात्र राजद का एक कार्यक्रम आयोजित किया था। उसके बैनर-पोस्टर से तेजस्वी यादव की फोटो गायब थी।

तब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सवाल उठाए। विवाद आगे बढ़ा तो पार्टी ने आकाश यादव को पद से हटा दिया और गगन यादव को कमान सौंप दी। तेजप्रताप को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने मोर्चा खोल दिया।

तब तेजप्रताप ने अपने सरकारी आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, ‘हम छात्र राजद के संरक्षक हैं और यह संवैधानिक पद है। छात्र राजद के किसी पद से किसी को हटाने के पहले नोटिस देना चाहिए।’ उन्होंने कोर्ट तक जाने की धमकी दी थी।

फिलहाल आकाश पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा में प्रवक्ता हैं।

तेजप्रताप को मोहरा बनाया गया

लालू के भतीजे अर्जुन राय ने दावा किया कि, ‘अनुष्का का पूरा परिवार षड्यंत्रकारी है। इन लोगों ने तेजप्रताप को मोहरा बनाया और आकाश को पार्टी में शामिल कराया।’

‘आकाश ने तेजप्रताप और लालू परिवार का नाम लेकर पैसा कमाया। अनुष्का की मां का प्लान था कि बेटी को सेट कर दें। पैसा कमाकर बेटा को विधायक बनाया जाए। इन लोगों ने तेजप्रताप को भरोसे में लेकर ये पोस्ट उसके मोबाइल से किया है।’

तेजप्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया गया है

लालू के भतीजे नागेंद्र यादव ने बताया- ‘इस पूरे मामले में तेजप्रताप निर्दोष हैं। उसको हनी ट्रैप में फंसाया गया है। मैं अनुष्का और उसके पूरे परिवार को जानता हूं उनके चरित्र को भी जानता हूं। इस पूरे परिवार ने एक सोची समझी चाल के तहत अपने बेटे का भविष्य संवारने के लिए तेजप्रताप को फंसाया।’

‘अनुष्का की मां ने भी उसके पिता को फंसा कर शादी की थी। इन लोगों की माली हालत खराब थी। कई बार मैने और मेरे ससुर ने इन लोगों की मदद की है। इनका पटना का भी घर मेरे ससुर के मदद से ही बना है।’

‘इन लोगों का प्लान था कि तेजप्रताप को हनी ट्रैप में फंसा कर अनुष्का से शादी करा देंगे और आकाश का विधायक या एमपी बना देंगे। इसी सोच के साथ ये लोग चल रहे थे।’

‘रही बात पोस्ट की तो ये आप नहीं कह सकते कि ये पोस्ट तेजप्रताप ने किया है। ये सारे पोस्ट भी वहीं परिवार करा रहा है।’

आगे नागेंद्र यादव ने कहा कि ‘तेजप्रताप के कंधे पर बंदूक रख कर इन लोगों ने ही चंद्रिका राय जी का भी घर बर्बाद कराया है।’

‘अनुष्का लड़की स्कूल से कहा भागी थी। रात के 12 बजे 2 बजे तक गांधी मैदान के आसपास ये लड़की क्या करती थी। आकाश की मां 7 दिन तक किसके पास और कहां थी सब को मालूम है।’

आकाश पर बहन की शादी नहीं करने का था दबाव

दिसंबर 2024 में नागेंद्र राय और आकाश यादव में विवाद हुआ था। दोनों तरफ से रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था। तब तत्कालीन टाउन DSP अशोक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था, ‘पुलिस ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी की पड़ताल की तो पता चला कि ये पूरा मामला झूठा है। यह प्रेम-प्रसंग का मामला है।’

DSP ने बताया था, ‘आकाश की बहन और नागेंद्र राय के एक संबंधी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बात आगे बढ़ी और शादी तक पहुंची। नागेंद्र राय ने आकाश के परिवार पर शादी ना करने का दबाव बनाया और कहा कि लड़का पहले से शादीशुदा है। जबकि, आकाश की तरफ से कहा जा रहा था कि पुरानी शादी से तलाक लो और बहन से शादी करो। इसी बात पर नागेंद्र राय के पक्ष से कहा जाने लगा कि ना ही तलाक लेंगे और ना ही शादी करेंगे। इसी बात को लेकर पूरा विवाद है।’

12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेजप्रताप-अनुष्का!

24 मई 2025 की शाम तेजप्रताप के सोशल अकाउंट से पोस्ट हुई सूचना के मुताबिक, ‘दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं।’ हालांकि, तेजप्रताप ने बाद में इसका खंडन किया और अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘मेरी आईडी हैक करके झूठी खबर दी गई है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।’

अगर इस पोस्ट की मानें तो तेजप्रताप-अनुष्का 2013 से रिलेशनशिप में हैं। तेजप्रताप यादव की शादी मई 2018 में पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

12 मई 2018 को तेजप्रताप की ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी। दोनों की शादी एक साल ही चल पाई। अभी तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 29 मई को अगली सुनवाई है।
12 मई 2018 को तेजप्रताप की ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी। दोनों की शादी एक साल ही चल पाई। अभी तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 29 मई को अगली सुनवाई है।

परिवार के दबाव में तेजप्रताप ने शादी की

तेजप्रताप के मामा सुभाष यादव ने कहा कि, ‘जब तेजप्रताप की शादी ऐश्वर्या राय से हो रही थी, उस समय उन्होंने शादी से इनकार किया था, लेकिन परिवार के दबाव में यह शादी हुई। आज उसी का नतीजा है कि तेजप्रताप को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।’

एक इंटरव्यू में तेजप्रताप ने स्वीकार किया था कि, ‘ऐश्वर्या से हमारी शादी दबाव में कराई गई थी। यह एक राजनीतिक शादी थी।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
पंचकूला में सात लोगों ने दी जान, कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट

पंचकूला में सात लोगों ने दी जान, कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर एंटी टेररिस्ट स्ट्राइक फोर्स रहेगी तैनात……………

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर एंटी टेररिस्ट स्ट्राइक फोर्स रहेगी तैनात...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend