ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की शिक्षा न्याय यात्रा कल से दरभंगा में राहुल गांधी करेंगे शुरुआत……

UB India News by UB India News
May 16, 2025
in खास खबर, दरभंगा, बिहार, शिक्षा
0
कांग्रेस की शिक्षा न्याय यात्रा कल से दरभंगा में राहुल गांधी करेंगे शुरुआत……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कांग्रेस 15 मई से शिक्षा न्याय यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी नेता राहुल गांधी दरभंगा में इसकी शुरुआत करेंगे। उसी दिन कांग्रेस के बड़े नेता बिहार में 60 अलग-अलग जगहों पर छात्रावासों में जाकर छात्रों की समस्या सुनेंगे। शिक्षा न्याय यात्रा के तहत एससी-एसटी, ओबीसी छात्रावासों और कम्युनिटी हॉल में वृहद रूप से छात्रों की समस्याओं पर सीधा संवाद होगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने पटना में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कह रही है कि छात्राओं को केजी से पीजी तक की फ्री पढ़ाई की सुविधा है। पर छात्राओं को पढ़ाई के लिए पैसे क्यों देने पड़ रहे हैं?

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के एससी-एसटी छात्रों के लिए आवंटित पैसों का इस्तेमाल पुल और सड़क निर्माण में किया जा रहा है। छात्रों की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देकर लोन के मकड़जाल में फंसाया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र इतने पीछे हैं कि छात्र और उनके अभिभावक अतिरिक्त बोझ में दबे जा रहे हैं। राज्य के 358 प्रखंडों में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। स्थायी शिक्षकों की भारी कमी है और तीन साल की डिग्री छह साल में पूरी हो रही है। डबल इंजन सिर्फ गुजरात की तरफ दौड़ रहा है। प्रेसवार्ता में त्रिलोकी कुमार मांझी, रंजीत पंडित, भाग्य भारती, मनीष पासवान, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सौरभ सिन्हा शामिल थे।

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

कांग्रेस की मुख्य मांगें

  • सरकारी नौकरियों में खाली पड़े 4.63 लाख पदों पर तुरंत नियुक्ति हो।
  • शिक्षा-नौकरियों में दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा को हिस्सेदारी मिले।
  • निजी संस्थानों में पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी को आरक्षण मिले।
  • शिक्षा का इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो, आधुनिक शिक्षा हर स्कूल में पहुंचे।
  • विश्वविद्यालयों में स्थायी शिक्षक, नियमित कक्षाएं, डिजिटल लाइब्रेरी हो।
  • कॉलेज-विवि में प्लेसमेंट सेल हो।

छात्रों से प्राप्त फीडबैक का उपयोग न्याय पत्र बनाने में

कन्हैया कुमार ने 2019 में अपने गृह जिले बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि छात्रों से प्राप्त फीडबैक का उपयोग न्याय पत्र बनाने में किया जाएगा, जो वादों का एक घोषणापत्र है। यदि यहां ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली सरकार बनती है तो हम बिहार में इसे पूरा करेंगे।

कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य की ‘डबल इंजन सरकार’ बिहार को लाभ पहुंचाने में विफल रही है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात को ‘‘निवेश और बुलेट ट्रेन जैसी आकर्षक परियोजनाएं मिल रही हैं।’

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि जाति जनगणना, जिस पर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सहमत हो गई है, ‘तेलंगाना से प्रेरणा लेते हुए वैज्ञानिक तरीके से की जाए, जहां हमारी सरकार ने अपने निष्कर्ष एक व्यापक प्रश्नावली के आधार पर निकाले हैं।
राज्य में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बाद होने हैं, जहां करीब दो दशक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का शासन है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा ………….

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा .............

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियार बरामद,सुरक्षाबलों ने कल एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी मारे थे

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियार बरामद,सुरक्षाबलों ने कल एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी मारे थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend