ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने मिट्टी में मिला दिए पाकिस्तानी आतंकी लॉन्चपैड्स, सेना ने जारी किए VIDEO

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in खास खबर
0
भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, मुजफ्फराबाद में तबाही………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही कायराना हरकतों के बाद भारतीय सेना भी अब एक्शन मोड में है। पाकिस्तान जहां अपने ड्रोन भेजकर भारत में भय फैलाना की नापाक कोशिश कर रहा है, वहीं भारत ने अब जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई आतंकी लॉन्चपैड्स को कुछ ही मिनटों में मिट्टी में मिला दिया है। बताया जाता है कि इन्हीं आतंकी लॉन्चपैड्स पर आतंकी हमलों की योजना बनाई जाती थी। भारत ने एक ही झटके में इन्हें ध्वस्त कर दिया है। अब सेना की ओर से इनकी वीडियो भी जारी की गई है।

भारत ने राख कर दिए आतंकी लॉन्चपैड्स

भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया गय है। सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स को नष्ट कर दिया है। बताया गया है कि आठ और नौ मई 2025 की रात को जम्मू कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश करने के पाकिस्तान के दुस्साहस के जवाब में भारत ने प्रतिक्रिया दी। ये प्रतिक्रिया इतनी तगड़ी थी कि उसे पाकिस्तान आने वाले वक्त में भी याद रखेगा। भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर राख कर दिया। पता चला है कि नियंत्रण रेखा के करीब स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे। भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवादी बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिख रही है

पाकिस्तान की ओर से लगातार की जारी उकसाने वाली कार्रवाई का अब भारत ने जवाब देना शुरू किया है। पाकिस्तान की ओर से सेना और आतंकी लगातार जहां आम ना​गरिकों को निशाना बना रहे हैं, वहीं भारत का मुख्या उद्देश आतंकी अड्डों को खत्म करना है। इससे पहले भारत ने सात तारीख की सुबह भी एक हमला किया था, जिसके निशाने पर नौ ठिकाने थे। यहां पर जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तोयबा, हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे। इस दौरान मोस्ट वांटेड आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार से ही कम से कम 10 लोग मारे गए। मसूद के भाई समेत करीब करीब पूरा परिवार ही इस हमले में मारा गया है। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार हमले कर रहा है। अब भारत ने बड़ा हमला कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है।

पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ ‘ऐलान-ए-जंग’ तो छेड़ दी है, लेकिन बेहद बुरी आर्थिक स्थिति से गुजर रहा इस्‍लामाबाद कब तक मोर्चे पर टिका रहे? भारत के साथ भिड़कर अब तक पाकिस्‍तान को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. हजारों करोड़ के हथियार और विमान बर्बाद हो गए हैं. पाक की आर्थिक हालत पहले ही खस्ता है. भारत के साथ टकराने के दुस्साहस में बचे-खुचे पैसे भी खत्म हो रहे हैं. कई मंचों पर कई बार शर्मिंदा हो चुके पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार को डर है कि आगे क्या होगा? आइए आपको बताते हैं कि अब तक पाकिस्‍तान को कितना नुकसान हो चुका है.

4 लड़ाकू विमान तबाह

भारत के जवाबी हमले में पाकिस्तान के दो F-16 लड़ाकू विमान बर्बाद हो गए, जिनकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये होती है. यानि पाकिस्तान के हजार करोड़ रुपये खाक हो गए. इसी तरह पाकिस्तान के दो JF-17 लड़ाकू विमानों को भी भारत ने मार गिराया, जिनकी कीमत 120 करोड़ के आस पास होती है यानि पाकिस्तान ने अपने 240 करोड़ रुपये गंवा दिए. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तानी पंजाब में उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानी AWACS से लैस प्लेन को भी जमींदोज कर दिया, जिसकी कीमत बताई जा रही है- 5,845 करोड़ रुपये. इन सभी को जोड़ दें तो पूरी कीमत बैठती है, 7 हजार 85 करोड़ रुपये.

 

पाक को अब तक कितनी चोट?
  • पाकिस्तान के 3 एयरबेस तबाह किए
  • रावलपिंडी का नूरखान एयरबेस तबाह
  • नूरखान एयरबेस पर तैनात C-130 ट्रांसपोर्ट विमान नष्ट
  • पाकिस्तानी पंजाब का शोरकोट एयरबेस तबाह
  • चकवाल के मुरीद एयरबेस को भारी नुकसान
  • पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान
  • अब तक 4 लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए
  • पाक के ड्रोन लॉन्चपैड भी भारत के हमले में बर्बाद
  • पाकिस्‍तान का AWACS सिस्टम भी भारत के हमले में नष्ट
  • अब तक हजारों करोड़ के हथियार, विमान बर्बाद

क्‍या नुकसान की भरपाई हो पाएगी?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ शुरू हुए तनाव के बाद पाकिस्तान को करीब 7 हजार 900 करोड़ रुपये का कारोबारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. यानि देखा जाए तो पड़ोसी मुल्क ने जितना नुकसान कारोबार में किया, करीब करीब उतना ही नुकसान भारत से टकराकर हथियार में भी कर लिया. मुश्किल ये है कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, पाकिस्तान के लिए इस बात की संभावना कम होती जा रही है कि वो इस नुकसान की भरपाई कर पाएगा, क्योंकि घाटे का आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा.

ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि पाकिस्तान दुनिया में अकेला पड़ता जा रहा है. अमेरिका ने साफ-साफ कह दिया है कि वो भारत और पाकिस्‍तान के बीच नहीं आएगा. हालांकि, अमेरिका ने पाक को संयम बरतने की सलाह दी है. कोई मुस्लिम देश भी अभी तक खुलकर पाकिस्‍तान के सपोर्ट में खड़ा नहीं हुआ है. ऐसे में पाकिस्‍तान को फिर से अपनी रणनीति पर काम करना होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
देशभक्ति का जज्बा…सीने में खौलता खून और हाई जोश!

देशभक्ति का जज्बा...सीने में खौलता खून और हाई जोश!

पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के बीच बड़ी बैठक, तीनों सेना प्रमुख, रक्षामंत्री और CDS भी मौजूद…….

पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के बीच बड़ी बैठक, तीनों सेना प्रमुख, रक्षामंत्री और CDS भी मौजूद.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend