उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में साढ़े पांच मुख्यमंत्री हैं जबकि एनडीए में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के जातीय सर्वे का श्रेय लेने के दावे को भी खारिज किया और कहा कि एनडीए सरकार ने ही इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में जातीय जनगणना भी एनडीए ही कराएगा।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 55 साल तक देश को कांग्रेस ने लूटा। इसी तरह राजद ने 20 वर्षों तक बिहार को लूटा। नीतीश कुमार के शासन में बिहार तेजी से आगे बढ़ा। मुजफ्फरपुर भी समृद्धि की राह पर बढ़ रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर में करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेने आए उप मुख्यमंत्री ने बिहार में महागठबंधन की लगातार हो रही बैठक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि राजद में साढ़े पांच मुख्यमंत्री हैं। लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य। पहले वे आपस में तय कर लें कि उनका कौन नेतृत्व करेगा। एनडीए के एक मुख्यमंत्री हैं, नीतीश कुमार। चुनाव में वही एनडीए का नेतृत्व करेंगे।
जातीय सर्वे को लेकर बोला हमला
वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में जातीय सर्वे का श्रेय लेने और केंद्र पर दबाव बनाने की बात पर सम्राट ने कहा कि 2019 और 2020 में विधानपरिषद और विधानसभा दोनों में यह प्रस्ताव लाया गया कि बिहार में जातीय सर्वे होगा। उस समय एनडीए की सरकार थी।
2021 में सर्वदलीय बैठक के माध्यम से पीएम मोदी को बिहार में जातीय सर्वे का प्रस्ताव दिया गया था। उस वक्त भी एनडीए की सरकार थी। साथ ही एनडीए ने नेतृत्व भी किया था। जून 2022 में दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित हुआ था कि बिहार में जातीय सर्वे होगा। यह सर्वविदित है तो ऐसे में तेजस्वी क्या कहते हैं यह बिहार की जनता बखूबी जानती है। अब देश में जातीय जनगणना भी एनडीए ही कराएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है। 15 अगस्त से पहले पताही हवाई अड्डे का विकास का काम शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने मां के नाम एक







