ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की गिरावट……..

UB India News by UB India News
May 7, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, जोमैटो, सनफार्मा, NTPC, बजाज फाइनेंस 2% तक की गिरावट है। वहीं, महिंद्रा, एयरटेल और नेस्ले के शेयर में 3% तक की तेजी है।

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में फार्मा, मेटल, मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी में 1.5% तक की गिरावट है। वहीं, ऑटो सेक्टर में 1% की तेजी है।

एथर एनर्जी का शेयर 2.18% ऊपर ₹328 पर लिस्ट

एथर एनर्जी का शेयर आज यानी 6 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 1.57% ऊपर ₹326.05 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 2.18% ऊपर ₹328 पर लिस्ट हुआ। एथर एनर्जी के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 था।

  • यह IPO रिटेल निवेशकों के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बोली लगाने के लिए ओपन था, जो टोटल 1.50 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
  • रिटेल कैटेगरी में IPO 1.89 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.76 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 0.69 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में आज मिलाजुला कारोबार

  • आज एशियाई बाजारों में कारोबार नहीं है, जापान का निक्केई बंद है। 2 मई को यह 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में भी 3 अंक (0.12%) की तेजी रही, ये 2,560 पर बंद हुआ।
  • आज यानी 6 मई को हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 118 अंक (0.52%) चढ़कर 22,623 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 28 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 3,307 पर है।
  • 5 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 100 अंक (0.24%) गिरकर 41,219 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 134 अंक (0.74%) की गिरावट रही, जबकि, S&P 500 इंडेक्स 36 अंक (0.64%) चढ़कर बंद हुआ।
  • भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। कल यानी 5 मई को विदेशी निवेशकों ने 497.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशको ने इस दौरान 2,788.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

कल बाजार में 300 अंक की तेजी रही थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 5 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 295 अंक ऊपर 80,797 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 114 अंक की तेजी रही, ये 24,461 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 6.31%, बजाज फिनसर्व 3.73%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.11% और जोमैटो 2.45% चढ़कर बंद हुए। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4.59% और SBI का 1.26% नीचे आ गए हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1.85%, FMCG में 1.22%, मेटल में 0.96% और ऑयल एंड गैस में 1.70% की तेजी रही। जबकि, बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट रही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना ने रिटायरमेंट से पहले 406 जजों की सिफारिश की…………

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना ने रिटायरमेंट से पहले 406 जजों की सिफारिश की............

भारत को रूस से जंगी जहाज तमल 28 मई को नौसेना में शामिल होगा ……….

भारत को रूस से जंगी जहाज तमल 28 मई को नौसेना में शामिल होगा ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend