ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना ने रिटायरमेंट से पहले 406 जजों की सिफारिश की…………

UB India News by UB India News
May 7, 2025
in कानून, खास खबर
0
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना ने रिटायरमेंट से पहले 406 जजों की सिफारिश की…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जहां जातिगत जनगणना को मंजूरी दे दी है. वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने भी रिटायरमेंट से पहले उन 406 नामों की लिस्ट भी जारी कर दी है जो कोलेजियम के लिए केन्द्र सरकार को भेजे थे. इसमें से 221 उम्मीदवारों को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और बाकी या तो वेटिंग लिस्ट में हैं या फिर उन उम्मीदवारों के नाम को खारिज कर दिया है. सीजेआई संजीव खन्ना ने जिन उम्मीदवारों के नाम को कोलेजियम के लिए भेजा उसमें कितने एससी, कितने एसटी और कितने ओबीसी थे.

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपनी रिटायरमेंट से एक हफ्ते पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए की गई सिफारिशों का डिटेल को पब्लिक कर दिया है. इसमें 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 तक की सभी सिफारिशों को शामिल किया है जिसमें जाति, लिंग और मौजूदा या सेवानिवृत्त हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिश्तेदार या परिवार से कितने उम्मीदवार थे बताया गया है.

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

32 OBC वर्ग के उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, कोलेजियम द्वारा सरकार को सिफारिश किए गए 406 उम्मीदवारों में से 221 को सरकार ने मंजूरी दी है, जबकि बाकी नाम या तो वेटिंग लिस्ट में है या उन्हें खारिज कर दिया गया है. डेटा से पता चलता है कि 406 में से केवल 34 महिलाएं थीं. केवल आठ उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC) से थे. 7 अनुसूचित जनजाति (ST) से थे. 32 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से थे. 7 पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग से थे और 14 उम्मीदवार मौजूदा या रिटायर जजों से संबंधित थे.

क्यों सामने आई ये लिस्ट?
नियुक्तियों पर अतिरिक्त डेटा का खुलासा करने का निर्णय सभी 31 सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा अपनी संपत्ति सार्वजनिक रूप से घोषित करने के एक महीने बाद आया है. मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 14 मई को रिटायर हो रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया की डिटेल भी जारी की है जिसमें ज्यूडिशियल अप्वाइंटमेंट को संचालित करने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का एक भाग मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर (MoP) शामिल है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
देश की सबसे बड़ी अदालत ने एक बयान में कहा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियों की एक पूरी प्रक्रिया, जिसमें हाईकोर्ट कोलेजियम की भूमिका, राज्य सरकारों से प्राप्त इनपुट, भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा विचार शामिल हैं इसे आम लोगों की नॉलेज और जागरूकता के लिए कोर्ट की वेबसाइट पर जारी किया गया है. यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच हो रही है. खासकर तब जब हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के निवास पर 14 मार्च को आग लगने के बाद बेहिसाब नकदी मिलने के आरोपों के बाद ईमानदारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. एक आंतरिक न्यायिक जांच ने 5 मई को अपनी रिपोर्ट भी सौंपी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
भारत को रूस से जंगी जहाज तमल 28 मई को नौसेना में शामिल होगा ……….

भारत को रूस से जंगी जहाज तमल 28 मई को नौसेना में शामिल होगा ..........

भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के बिच कल देश भर के 244 जिलों में होगा मॉक ड्रिल ……………

भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के बिच कल देश भर के 244 जिलों में होगा मॉक ड्रिल ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend